Chatra : समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में इटखोरी प्रखंड के महाने नदी तट पर कथित फर्जी बंदोबस्ती कर अवैध रूप से कराए जा रहे चाहरदीवारी निर्माण को रोकने संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि फर्जी तरीके से की गई बंदोबस्ती की जांच कर उसे फ़ॉर-एच (4-H) के तहत तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए, साथ ही जमाबंदी और रसीद निर्गमन पर रोक लगाई जाए। महाने नदी के तट पर किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य को पूर्णतः प्रतिबंधित करने को भी कहा गया। अध्यक्षता करते हुए…
Author: Sankalan News
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि अन्य राज्य के वैसे मतदाता जिनका विगत मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में झारखंड के मतदाता सूची में नाम नहीं था, वे अपना नाम संबंधित राज्य के विगत गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से ढूंढकर अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। मतदाता विगत गहन पुनरीक्षण में अपना अथवा अपने परिजनों के नाम ढूंढने हेतु 1950 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि विगत गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के ऑफिसियल वेबसाइट पर सर्चेबल फॉर्मेट में उपलब्ध है। श्री…
Chatra : वित्तीय सेवाएँ विभाग (डीएफएस), भारत सरकार तथा भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में अदावा जमा (Unclaimed Deposits) संबंधी जागरूकता एवं सहायता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य जिले के उन लोगों तक सुविधाएँ पहुँचाना था, जिनके बैंक खातों में वर्षों से बिना दावा की राशि लंबित है या जिनका दावा निस्तारण समय पर नहीं हो पाया है। शिविर का उद्घाटन उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, बैंक ऑफ इंडिया हजारीबाग के आंचलिक प्रबंधक श्री नरेंद्र…
हजारीबाग | नशा रोकथाम पर एनसीबी व ट्रस्ट की संयुक्त पहल। हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट की टीम ने गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) झारखंड ज़ोन के हेड राणा प्रताप यादव से मुलाकात की। बैठक में राज्य और जिला स्तर पर नशा रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। ट्रस्ट ने नशा मुक्त समाज बनाने के लिए अपने चल रहे अभियानों की जानकारी देते हुए एनसीबी के साथ सहयोग की इच्छा जताई। एनसीबी ने सराहा ट्रस्ट का प्रयास, दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन एनसीबी जोनल हेड राणा प्रताप यादव ने ट्रस्ट के सामाजिक प्रयासों की सराहना की और नशा उन्मूलन अभियान में…
Ranchi : झारखंडवासियों के लिए रेल यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। रांची से लखनऊ के बीच एक नई ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी हो गई है, जो पलामू होकर अयोध्या के रास्ते लखनऊ तक जाएगी। इसके साथ ही रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अब प्रतिदिन चलेगी, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से झारखंड के सांसदों की मुलाकात के बाद यह सहमति बनी है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने किया। उनके साथ जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, हजारीबाग के मनीष जायसवाल और चतरा के सांसद कालीचरण सिंह मौजूद…
चतरा : जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड से आमजन बेहाल हैं। तापमान में लगातार गिरावट और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चतरा सांसद कालीचरण सिंह के पुत्र नीतीश कुमार ने बुधवार की देर शाम को चतरा सदर अस्पताल पहुँचकर मरीजों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान 50 से अधिक मरीजों को कंबल उपलब्ध कराए गए, जिससे मरीजों और उनके परिजनों ने राहत महसूस की। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान सांसद पुत्र ने कहा कि जिले में ठंड का प्रभाव दिन-प्रतिदिन तेज होता जा रहा है। सर्द हवाओं की वजह से कपकपी बढ़ गई है…
चतरा। जिले के गिद्धौर थाना पुलिस ने आज गुरुवार को मादक पदार्थ अफीम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के लोटार डैम के पास से पुलिस ने 03 किलो 12 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। समाहरणालय परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के लोटार डैम के पास कुछ तस्कर अफीम की खरीद बिक्री करने वाले हैं। सूचना के आधार पर एसडीपीओ सिमरिया की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई…
Chatra : लावालोंग प्रखंड क्षेत्र के मंधनियां गांव में सामूहिक कल्याण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य धार्मिक आयोजन किया गया।गांव में विश्वकर्मा परिवार की अगुवाई में 108 हनुमान चालीसा पाठ तथा हनुमंत पूजा का विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस धार्मिक आयोजन में गांव के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा।कार्यक्रम का नेतृत्व विश्वकर्मा परिवार के बिनोद विश्वकर्मा, बिनय विश्वकर्मा,प्रदीप विश्वकर्मा और पिंटू विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया।आयोजन के आचार्य अमित मिश्रा ने बताया कि हनुमान चालीसा के 108 पाठ से गांव में सकारात्मक ऊर्जा और शांति…
Chatra : लावालोंग प्रखंड मुख्यालय से लेकर पांकी की जर्जर स्थिति लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनी हुई है । जर्जर रास्ते,जगह-जगह गड्ढे और पत्थरों से भरी सड़कें आए दिन हादसों को दावत दे रही हैं। गुरुवार को इसी बदहाल सड़क व्यवस्था का खामियाजा एक वृद्ध महिला को भुगतना पड़ा। जानकारी के अनुसार हुटरू गांव निवासी सोहरी देवी मंधनियां पंचायत मुख्यालय में एटीएम, बीटीएम के द्वारा वितरण किए जा रहे सरसों का बीज लेने गई थीं, वापसी के दौरान हादसे का शिकार हो गईं।वह किसी मोटरसाइकिल चालक से लिफ्ट लेकर घर लौट रही थीं। मंधनियां घाट के पास…
Chatra : DAV पब्लिक स्कूल के 50 छात्रों ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का प्रतिष्ठित ‘ए’ सर्टिफिकेट कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्राचार्य ए. के. चौबे ने सभी कैडेट्स को बधाई दी और NCC के महत्व को उजागर किया। उन्होंने कहा कि यह कोर्स छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और आत्मविश्वास को मजबूत करता है, जो उनके व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।सीटीओ अमित कुमार सिंह के मार्गदर्शन में छात्रों ने…
