Author: Sankalan News

Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र के मंधनियां पंचायत अंतर्गत कदहे गांव से नवजात शिशु चोरी होने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार देर रात हुई इस वारदात ने न सिर्फ पीड़ित परिवार को, बल्कि पूरे गांव को भय और दहशत में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार कदहे निवासी नीलेश उर्फ़ दीपू गंझू का विवाह पिछले वर्ष हुआ था और पांच माह पूर्व उनकी पत्नी ने जुड़वा पुत्रों को जन्म दिया था।मंगलवार की रात अज्ञात चोर घर की ग्रिल ( दरवाजा ) खोलकर उसके एक नवजात बेटे को लेकर फरार हो गए। पीड़िता बच्चे की माँ…

Read More

Chatra : जिले की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित तथा परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित सभी इकाइयों की एक विस्तृत एवं महत्त्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, सभी प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, बीईईओ, बीआरपी, सीआरपी सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले के शिक्षा तंत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों, कार्यप्रणाली, विद्यालय प्रबंधन, डेटा अद्यतन, नामांकन,…

Read More

चतरा। चतरा पुलिस ने संघरी घाटी में 3 दिसंबर की देर रात हुए टेम्पू लूटकांड को मात्र 72 घंटे में सफलतापूर्ण उजागर कर एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता साबित की है। पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल को गुप्त सूचना प्राप्त होने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने हंटरगंज-जोरी मार्ग पर छापामारी कर लुटेरों को घेरकर गिरफ्तार किया।विदित हो कि शिकायतकर्ता नितेश कुमार यादव ने सदर थाना में बताया कि जब वे प्रतापपुर से चतरा लौट रहे थे, तब मोटरसाइकिल सवार 3-4 अपराधियों ने उनके पियागो टेम्पू (वाहन संख्या JH02AC-9878) को…

Read More

चतरा: सदर अस्पताल में मरीजों और कर्मचारियों की ठंड से सुरक्षा के लिए अस्पताल प्रबंधन जिला समिति ने सभी वार्डों और कर्मचारी कक्षों में रूम हीटर लगाने का निर्णय लिया है। यह फैसला जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।बैठक में सदर एसडीओ जहूर आलम, सांसद प्रतिनिधि, चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में नवनीत शिक्षक के मेडिकल प्रमाण पत्र में अवैध राशि लेने के मामले पर भी चर्चा हुई और जांच जारी रहने की जानकारी दी गई।इसके अलावा, शल्य कच्छ के सामने एएनसी रूम विकसित करने, खराब उपकरणों की मरम्मत…

Read More

चतरा : चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने जिला मुख्यालय में बढ़ती आबादी और कार्यभार को देखते हुए एक अतिरिक्त डाकघर खोलने की मांग तेज कर दी है। इस संबंध में सांसद ने पत्रांक 1067/आ.का. दिनांक 09.12.2025 के माध्यम से डाक अधीक्षक, हजारीबाग-सह-चतरा को विस्तृत अनुशंसा भेजी है।सांसद कालीचरण सिंह ने कहा है कि जिला गठन के 35 वर्ष बीत जाने के बाद भी चतरा मुख्यालय में केवल एक ही डाकघर संचालित हो रहा है, जबकि इस अवधि में यहां की जनसंख्या कई गुना बढ़ चुकी है। बढ़ती आबादी के अनुपात में संसाधन व सुविधा नहीं बढ़ने के…

Read More

चतरा उपायुक्त कीर्तिश्री के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो बाजार स्थित खुशी होटल में छापामारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है।गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में कुल 1678 बोतल/कैन शराब और बीयर हासिल किए गए हैं, जिनका अनुमानित बाजार मूल्य पांच लाख रुपये के करीब है। बरामद विदेशी शराब की मात्रा 1098 बोतल (511.815 लीटर) जबकि बीयर की 580 बोतल/कैन (300.050 लीटर) है।होटल संचालक राकेश यादव मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ…

Read More

Chatra : लावालोंग थाना क्षेत्र के लमटा पंचायत में एक पन्द्रह वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। उक्त विषय को लेकर पीड़िता के पिता ने लावालौंग थाना में मामला दर्ज कराया है। जिसमें उसने जानकारी दिया है, कि मेरी पुत्री बिते 20 नवंबर को जब स्कूल जा रही थी यब आतमपुर गांव निवासी रौशन कुमार और दामोदर कुमार ने उसे अपनी कार में जबरन बैठा लिया। फिर उसे अम्बाटाड़ के जंगल में ले गए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।दुष्कर्म के बाद…

Read More

Ranchi : आरपीएफ रांची के कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम रांची द्वारा दिनांक 08.12.2025 को हटिया रेलवे स्टेशन में संयुक्त कार्रवाई के दौरान बड़ी सफलता हासिल की गई। ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह और फ्लाइंग टीम ने संदिग्ध रूप से बैठे दो व्यक्तियों की जांच की, जिनके बैगों से प्लास्टिक में पैक कुल 23 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹11,50,000 है। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त, रांची श्री अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए चारों पैकेटों की DD किट से जांच…

Read More

राजपुर। थाना प्रभारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को थाना दिवस का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड में चल रहे विभिन्न विवादों को सुनने और समाधान करने पर विशेष ध्यान दिया गया। थाना दिवस में अंचल अधिकारी मनोज गोपाल एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह भी उपस्थित थे।जनता और पुलिस के बीच दूरी कम करने और समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजपुर थाना में हर मंगलवार को थाना दिवस आयोजित किया जा रहा है। पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जनता से अनुरोध किया है कि वे अपनी समस्याओं को लेकर थाना दिवस/जनता दरबार…

Read More

चतरा: चतरा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद कालीचरण सिंह के अथक प्रयासों को बड़ी सफलता मिल गई है। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए लंबे समय से चली आ रही डिग्री महाविद्यालय स्थापना की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। झारखंड सरकार ने सिमरिया में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।यह खुशी का अवसर इस क्षेत्र के लगभग 3 लाख आबादी और सात प्रखंडों के हजारों विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। सांसद सिंह ने दिनांक 10 सितंबर 2025 को झारखंड सरकार के उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर सिमरिया की शैक्षणिक पिछड़ापन और उच्च…

Read More