चतरा जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत उपायुक्त, चतरा कीर्तिश्री जी ने सदर अस्पताल, चतरा में कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में चतरा के विधायक जनार्दन पासवान, अनुमंडलीय पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद और जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त द्वारा सदर अस्पताल परिसर से दो मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ हुआ। साथ ही ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर का भी विधिवत उद्घाटन किया गया। यह मोबाइल…
Author: Sankalan News
Chatra : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा को लेकर विभागीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखण्डवार शैक्षणिक स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान सिमरिया प्रखण्ड के स्टूडेंट डाटा प्रोग्रेशन की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की। साथ ही प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को खराब स्थिति वाले विद्यालयों में अनुश्रवण कर स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में प्रखण्ड एम.आ.ई.एस. समन्वयक, चतरा अजय कुमार…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में लातेहार जिला में प्रस्तावित टाइगर सफारी प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन देखा। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के समक्ष अधिकारियों ने टाइगर सफारी प्रोजेक्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी रखी। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि यह प्रोजेक्ट झारखंड का पहला टाइगर सफारी प्रोजेक्ट होगा। लातेहार जिला के पुटूवागढ़ क्षेत्र में इसका निर्माण किया जाना प्रस्तावित है जो पलामू टाइगर रिजर्व से बाहर का क्षेत्र है। इस निमित्त विभाग द्वारा भूमि चिन्हित कर ली गई है। टाइगर सफारी प्रोजेक्ट बेतला नेशनल पार्क के नजदीक क्षेत्र में बनाए…
रांची :रांची शहर में 4 अक्टूबर की रात डोरण्डा थाना क्षेत्र स्थित सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनका संबंध कुख्यात सुजीत सिन्हा गिरोह और कोयलांचल शांति सेना (K.S.S) से बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 17 अक्टूबर की रात करीब 12:30 बजे सूचना मिली कि पहले की फायरिंग में शामिल आरोपी अनगड़ा की ओर से बीआईटी मेसरा के रास्ते किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं।सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में गठित टीम…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जैप-1 ग्राउंड डोरंडा रांची में आयोजित 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट- 2025 के समापन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग किसी भी राज्य की रीढ़ होती है। पुलिस विभाग की जिम्मेवारी वर्तमान समय में चुनौतियों से भरा है। राज्य में जैसे-जैसे विकास के आयाम आगे बढ़ते हैं पुलिस की चुनौतियां भी बढ़ती चली जाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तकनीकी युग में हमारे पुलिस के जवान किस प्रकार अधिक से अधिक दक्षता हासिल करें यह अत्यंत जरूरी है। आज हमारी…
सिमरिया: इन दोनों सभी की जुबानी तथा डाक विभाग में हर्ष का माहौल देखा जा सकता है, क्योंकि पूरे भारतवर्ष में डाक व्यवसाय में ग्रामीण डाक जीवन बीमा एवं डाक जीवन बीमा में हजारीबाग प्रमंडल प्रथम स्थान प्राप्त कर डाक विभाग को गौरवान्वित किया है। इसके पूर्व में भी पांच करोड़ प्रीमियम करके के प्रथम स्थान प्राप्त किया गया था, लेकिन लगातार अच्छी कार्य को बढ़ावा देते हुए पुनः दिनांक 11 अक्टूबर को एक ही दिन में 8 करोड़ 28 लाख समथिंग प्रीमियम जमा कर भारत वर्ष में हजारीबाग प्रमंडल प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा गया इस उपलक्ष में…
Chatra : कान्हाचट्टी प्रखण्ड के बेंगोकला के मधुवा गांव में कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह , मंडल अध्यक्ष हेमराज साव के द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार “वोट चोर गद्दी छोड़ो” हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक सिंह बोले कि केंद्र के NDA सरकार के प्रधानमंत्री और भारत की चुनाव आयोग के मिली भगत से देश भर में बड़े पैमाने पर वोट- चोरी और मतदाता – सूची में हेरा फेरी हो रहा है ।देश का लोकतंत्र खतरे में है। केंद्र की मोदी सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से पूरे देश में वोट चोरी…
चतरा पुलिस को नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। नक्सली संगठन टीएसपीसी के एरिया कमांडर कुणाल उर्फ कुलदीप व रोहिणी गंझू ने शुक्रवार को चतरा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कुणाल के विरुद्ध चतरा व पलामू क्षेत्र में 16 तथा रोहिणी के विरुद्ध 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बोकारो आईजी सुनील भास्कर के समक्ष नक्सलियों ने सरेंडर किया। यह सरेंडर चतरा पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने नक्सली कुणाल को सरेंडर कर मुख्य…
चतरा। आगामी धनतेरस एवं दीपावली पर्व को देखते हुए चतरा अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम ने सुरक्षा और जनसुविधा की दृष्टि से बाजार क्षेत्र में भारी एवं व्यवसायिक मालवाहक वाहनों के परिचालन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।जारी आदेश के अनुसार 18 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे से लेकर 20 अक्टूबर 2025 की रात्रि 2 बजे तक चतरा अनुमंडल क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः निषिद्ध रहेगा। इस दौरान केवल अत्यावश्यक वाहनों को विशेष अनुमति के साथ आने-जाने की छूट दी जा सकती है।प्रशासन का कहना है कि धनतेरस और दीपावली के दौरान शहर…
चतरा जिला प्रशासन की विकास योजनाओं को जमीनी स्तर पर साकार रूप देने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के उद्देश्य से उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने आज हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और प्रखंड प्रशासन की टीम मौजूद रही। उपायुक्त ने प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में चल रही योजनाओं का क्रमवार निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को सख्त व स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव और देरी के लाभुकों तक पहुंचे। दौरे…
