चतरा मे उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर मंगलवार सुबह छठ महापर्व का समापन श्रद्धा और उल्लास के बीच हुआ। छठ तालाब स्थित घाट पर रंग-बिरंगी लाइटों से सजे मंचों ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक वातावरण से आलोकित कर दिया। श्रद्धालु और व्रती भक्ति में मग्न दिखे।सूर्या क्लब की ओर से आयोजित भव्य गंगा आरती में राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता शामिल हुए। उन्होंने छठ को लोक आस्था, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का पर्व बताते हुए कहा कि यह समाज में एकता और स्वच्छता का संदेश देता है।सोमवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद मंगलवार को…
Author: Sankalan News
Chatra : छठ महापर्व के प्रथम अर्घ्य के पूर्व आज उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने मां भद्रकाली मंदिर के समीप स्थित प्रमुख छठ घाट का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने घाट पर जलस्तर, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी चतरा श्री जहूर आलम,…
लावालौंग/चतरा : प्रखंड क्षेत्र के लावालौंग निवासी नवयुवक समाजसेवी मनोज कुमार अपने अच्छे स्वभाव और जनसेवा कार्यों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर उन्होंने प्रखंडवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर वैष्णवी इंजीनियरिंग के सौजन्य से एवं संदीप पाटिल इंजीनियरिंग के तकनीकी मार्गदर्शन में, मनोज कुमार के कुशल नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ घाटों की साफ-सफाई, लाइटिंग व्यवस्था और प्रसाद वितरण का विशेष कार्य आयोजित किया गया। इस सराहनीय पहल के लिए आदित्य प्रजापति, रितेश पासवान, कैलाश प्रजापति, राजेंद्र…
लावालौंग/चतरा : थाना क्षेत्र अन्तर्गत लमटा पंचायत के आतमपुर गाँव में जमीनी विवाद कुछ महीने पूर्व में हुए घटना में दोनों पक्षों के बीच आरोप प्रत्यारोप जारी है।एक ओर जहां मारपीट में घायल नवीन साव पिछले डेढ़ माह से अभी तक रांची के रिम्स में इलाज के दौरान जींदगी मौत के बीच जूझने का दावा करते हुए विभिन्न अखबारों में खबर प्रकाशित करवाने का काम किया है। वहीं दूसरी तरफ घटना के द्वितीय पक्ष की गुड़िया देवी ने नवीन साव व उनके परिजनों के ऊपर गलत तरीके से मिडिया को गुमराह कर खबर प्रकाशित करवाते हुए पुलिस के ऊपर दबाव…
चतरा: सिमरिया थाना क्षेत्र के देल्हो घाटी में 15 दिन पहले हुई सनसनीखेज लूटपाट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। अज्ञात अपराधियों ने पिस्तौल सटाकर दो बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों से नकदी और मोबाइल लूट लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के निर्देश पर सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार अपराधियों—गौतम कुमार (आरातु, सिमरिया), पुरुषोत्तम कुमार उर्फ चाँद, अभिजीत कुमार और संजय कुमार (ईचाक कला, सिमरिया)—को गिरफ्तार किया। उनके…
Chatra : नमामी गंगे योजनान्तर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नई दिल्ली द्वारा प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता हेतु स्वीकृत त्रैमासिक कार्य योजना (अक्टूबर–दिसंबर 2025) के तहत चतरा जिले में छठ पूजा घाट स्वच्छता अभियान एवं कार्तिक पूर्णिमा जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखण्ड के मार्गदर्शन तथा जिला प्रशासन, चतरा की देखरेख में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदी, तालाब एवं अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण तथा पर्यावरणीय संतुलन के प्रति जनमानस में जागरूकता लाना है। उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने बताया कि छठ महापर्व…
Ranchi : झारखंड के थैलेसीमिया/सिकल सेल एवं अप्लास्टिक एनीमिया के पीड़ित बच्चों/परिजनों संग झारखंड कांग्रेस के विधायक दल के नेता एवं मुख्य अतिथि श्रीमान प्रदीप यादव जी के साथ दीपावली मिलन एवं परिचर्चा का आयोजन झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन(A यूनिट ऑफ़ “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची) ने झारखंड विधानसभा सभागार रांची में हुआ। जिसमें झारखंड के लगभग सभी जिलों से पीड़ितों/परिजनों एवं रक्तदान संगठनों/रक्तवीर/रक्तदाताओं की उपस्थिति रही,रांची,लोहरदगा, खूंटी,रामगढ़,हज़ारीबाग,बोकारो,धनबाद,गुमला, लातेहार,पलामू एवं संथाल प्रमंडल के पीड़ित/परिजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में विधायक प्रदीप यादव जी को पीड़ितों/परिजनों/चिंतक द्वारा झारखंड में थैलेसीमिया की समस्याओं/निष्पादन/नीति/क्रियान्वयन पर 14 सूत्री मांग पत्र दिया गया एवं झारखंड भर…
चतरा। शनिवार को एसएसबी 35वीं वाहिनी चतरा के कमांडेंट श्री संजीव कुमार के निर्देशन में सी समवाय, लवालौंग द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसएसबी के जवानों ने तीन किलोमीटर की दौड़ लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाया और लोगों को शारीरिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया।जवानों ने स्थानीय जनता से अपील की कि व्यस्त जीवनशैली के बीच वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और प्रतिदिन कुछ समय व्यायाम व दौड़ जैसी शारीरिक गतिविधियों के लिए अवश्य निकालें।कार्यक्रम में सी समवाय प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह रावत, उपनिरीक्षक आनंद सिंह सहित कई…
लावालौंग, चतरा। लोकआस्था के महापर्व छठ की तैयारी में लावालौंग मुखिया नेमन भारती ने सराहनीय पहल की है। क्षेत्र की पुरानी और जर्जर हो चुकी मुख्य सड़क पर बने गड्ढों को दुरुस्त करवाया गया है। साथ ही, सड़क पर निकले पत्थरों को बजरी-बालू से ढकवाकर आवागमन सुगम बनाया गया है।ग्रामीणों और युवाओं ने सड़क की स्थिति को लेकर मुखिया से शिकायत की थी। इस पर त्वरित पहल करते हुए उन्होंने पुराने डाकघर से बिरहोर कॉलोनी तक पूरी सड़क की मरम्मत सुनिश्चित की। अब यह मार्ग व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन के लिए पूरी तरह उपयुक्त हो गया है।मुखिया की…
चतरा — नमामी गंगे योजनान्तर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नई दिल्ली की त्रैमासिक कार्य योजना (अक्टूबर–दिसंबर 2025) के तहत चतरा जिले में छठ पूजा घाट स्वच्छता अभियान एवं कार्तिक पूर्णिमा जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदियों, तालाबों और अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण तथा पर्यावरणीय संतुलन को बढ़ावा देना है।यह अभियान राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन, चतरा की देखरेख में संचालित हो रहा है।उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री ने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति, जल और जीवन के गहरे संबंध को दर्शाने वाला पर्व है। उन्होंने…
