Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मारपीट में घायल नवीन के परिजनों एवं दुसरे पक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप जारी
    Chatra News

    मारपीट में घायल नवीन के परिजनों एवं दुसरे पक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप जारी

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग/चतरा : थाना क्षेत्र अन्तर्गत लमटा पंचायत के आतमपुर गाँव में जमीनी विवाद कुछ महीने पूर्व में हुए घटना में दोनों पक्षों के बीच आरोप प्रत्यारोप जारी है।एक ओर जहां मारपीट में घायल नवीन साव पिछले डेढ़ माह से अभी तक रांची के रिम्स में इलाज के दौरान जींदगी मौत के बीच जूझने का दावा करते हुए विभिन्न अखबारों में खबर प्रकाशित करवाने का काम किया है। वहीं दूसरी तरफ घटना के द्वितीय पक्ष की गुड़िया देवी ने नवीन साव व उनके परिजनों के ऊपर गलत तरीके से मिडिया को गुमराह कर खबर प्रकाशित करवाते हुए पुलिस के ऊपर दबाव बनाकर गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। गुड़िया देवी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि विगत सात सितम्बर को मैं अपने घर में थी इसी बीच नवीन साव आए और गाली ग्लौज करते हुए मुझे बाल पकड़कर घसीटते हुए घर से बाहर कुछ दूरी तक ले आए।नवीन की ऐसी हरकत देखकर मेरे पति और आसपास के कुछ लोग दौड़े और नवीन के साथ मारपीट करने लगे।इसी बीच नवीन के तरफ से भी दर्जनों लोग लाठी डंडे से मारपीट करने लगे।दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में नवीन साव को चोट लगी और वे घायल हो गए। हांलाकी गुड़िया देवी ने अपने पक्ष से किसी भी व्यक्ति के घायल होने या चोट लगने की बात नहीं स्वीकारी।आगे उसने कहा कि नवीन साव के परिजनों के द्वारा हमारे पक्ष के दर्जनों लोगों के ऊपर एफआईआर दर्ज कराया गया।जिसके बाद मेरे पति अजय रविदास स्वयं समर्पण करके जेल चले गए। परंतु जिन लोगों के ऊपर हमलोगों नें मामला दर्ज कराया था उनलोगों के ऊपर अब तक कोई कारवाई नहीं की गई है। गुड़िया देवी ने द्वितीय पक्ष के लोगों को भी गिरफ्तार करने का गुहार पुलिस से लगाई है। वही उसने कहा है कि नवीन साव को विगत आठ अक्टूबर को ही रिम्स से छुट्टी मिल गई थी। लेकिन
    उनके द्वारा मिडिया और पुलिस को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। गुड़िया देवी ने इस विषय की निष्पक्ष जांच पड़ताल करने का गुहार भी पुलिस से लगाई है। साथ ही साथ कहा है कि हमारे पक्ष के उन लोगों का भी नाम केश में दर्ज करवाया गया है जो घटना के समय वहां मौजूद भी नहीं थे। उक्त विषय के संबंध में थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा से पुछे जाने पर उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है।सघनता से जांच पड़ताल किया जा रहा है ।जो भी विधि सम्मत होगा कारवाई किया जाएगा।परंतु दोनों पक्षों में से किसी भी पक्ष के द्वारा दबाव बनाने से पुलिस एकतरफा कोई भी कार्रवाई नहीं करेगी।

    रिपोर्टर मो० साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : कल्याण विभाग द्वारा एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को 1000 साइकिलों का वितरण

    July 10, 2026

    Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में कल्याण विभाग पदाधिकारी मनोज कुमार की अगुवाई में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल वितरण

    July 10, 2026

    Chatra News : झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    July 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : कल्याण विभाग द्वारा एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को 1000 साइकिलों का वितरण July 10, 2026
    • Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में कल्याण विभाग पदाधिकारी मनोज कुमार की अगुवाई में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल वितरण July 10, 2026
    • Chatra News : झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश July 10, 2026
    • घर लौट रहे सीआरपीएफ जवान की मौत, कोयला ढुलाई पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, 20 घंटे से सड़क जाम July 10, 2026
    • चतरा में राजद विधायक सुरेश पासवान का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा July 10, 2026
    • Chatra News : बारिश नहीं होने से किसानों में मायूसी,धान के बिचड़े की आधी अधूरी नहीं हो पाई पूरी July 10, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी-पांडेमहुआ मार्ग पर खतरे की घंटी: गाहड़ी नदी ने सड़क निगल ली, गांवों की आवाजाही संकट में July 9, 2026
    • Chatra News : अफीम मामले का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया July 9, 2026
    • Crime news : घर से निकलकर लौट न सकी बेटी: सिदकी गांव में कुएँ से मिली 19 वर्षीय शांति की मौत ने दौलत-रिश्तों पर सवाल खड़े किए” July 9, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज वन विभाग कर्मियों पर सशस्त्र हमले व वाहन छुड़ाने का मामला July 9, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.