चतरा :- पत्थलगड़ा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई 2 किलो अफीम के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया अशोक प्रियदर्शी ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की राजू तुरी उम्र 32 वर्ष पिता धनेश्वर तुरी ग्राम विराल थाना पत्थलगड़ा के घर में गीला अफीम बेचने के लिए रखा हुआ है सूचना को सत्यापित कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया छापेमारी दल में पत्थलगड़ा थाना प्रभारी बमबम कुमार व अन्य पुलिस जवान ने राजू…
Author: Sankalan News
टंडवा पुलिस ने हथियार के साथ तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी के टंडवा क्षेत्र में हथियार लेकर तीन अपराधी किसी घटना को अंजाम देने को लेकर घूम रहे हैं सुचना को सत्यापित करते हुए पुलिस अवर निरीक्षक अभिनव आनंद के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक देसी लोड हथियार और दो मोबाइल फोन जप्त किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों में भागीरथ कुमार प्रजापति उम्र 21 वर्ष पिता बंधु प्रजापति ग्राम गाड़ीलोंग, सूरज कुमार यादव उमर…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी। एक-एक कर लोगों द्वारा अपनी-अपनी समस्यओं को लेकर उपायुक्त से मिल उन्हें समस्याएं सुनाया।समस्याओं में मुख्य रूप से भूमि विवाद समेत अन्य मामले शामिल है। उपायुक्त ने आमजनों के समस्याओं से जुड़े आवेदन लेते हुए जल्द उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उपायुक्त ने आम जनों से प्राप्त आवेदनों को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के निष्पादन करने का निर्देश दिया। बताते चले की सप्ताह के मंगलवार और शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे…
चतरा:-लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती के अवसर पर सम्पूर्ण देश मे राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।इसी क्रम में आज चतरा जिले में भी जिला प्रशासन के नेतृत्व में एकता दौड़ का आयोजन कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।पूर्व निर्धारित इस दौड़ का आयोजन चतरा के थाना चौक से स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तक किया गया।इस दौड़ में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता,सीआरपीएफ कमांडेंट,अनुमंडल पदाधिकारी श्री मुमताज अंसारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री दिनेश मिश्र,कार्यपालक पदाधिकारियों श्री अभय कुमार झा,पुलिस के जवान तथा जिले के अनेक छात्र छत्राओं ने…
लावालौंग: प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत महा पर्व छठ पूजा के अवसर पर सोलर कंपनी ( वैष्णवी इंजिनियरिंग) सुपरवाइजर मनोज कुमार की अगुवाई में घाट की साफ़ सफाई, रास्ते की मरम्मती तथा सभी छठ व्रतियों को अंग वस्त्र ( शॉल) ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा आर्शीवाद प्राप्त किया। इस सहरनीय कार्य को लेकर स्थानीय समाजसेवी राजेश कुमार प्रजापति ने संवाददाता मो० साजिद से बात चीत करते हुए कहा कि यह कम्पनी बहुत ही अच्छी कार्य की है,तथा यह कम्पनी सुपरवाइजर मनोज कुमार के अगुवाई में इसके पूर्व भी नवरात्रा में भव्य भंडारे का आयोजन किया था। ऐसी सामाजिक तथा धार्मिक कार्य करते रहें…
झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन एवं दोनों बेटे के साथ छठ व्रतियों के बीच पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य देकर आस्था के महापर्व छठी मैया की पूजा की। मुख्यमंत्री ने भगवान भास्कर से झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री आज शाम सपरिवार रांची के नक्षत्र वन स्थित हटनिया तालाब पहुंचे तथा सैकड़ों व्रतियों के बीच छठ पूजा में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महापर्व सूर्य भगवान की आराधना के लिए जाना जाता है। छठ महापर्व प्रकृति की पूजा का प्रतीक है। प्रकृति पर आस्था…
टंडवा (चतरा):वर्षों से विवाद के घेरे में घिरे रहने वाले मगध कोल परियोजना के डिस्पैच अधिकारी चंदन चटराज की चर्चा को कोल्यांचल में जोर-शोर से हो रही है। इनकी खबर वायरल होने पर इनके कुछ सफेदपोश चेहरे बेनकाब होने पर हो जाते हैं मजबूर। क्या कारण है कि इनको मगध कोल्यांचल से नहीं किया जा रहा है तबादला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि ट्रांसपोर्टरों से कोयले की क्वांटिटी पर प्रति टन की अवैध वसूली की जाती है जो चंदन चटराज ने अपने से ऊपर अधिकारी के संरक्षण में करते हैं।एशिया के सबसे बड़ी कोल परियोजना में…
सिमरिया:- लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रखण्ड के सबानो गांव स्थित मानत नदी छठ घाट मे शुक्रवार को ग्रामीणों ने साफ सफाई किया। मुखिया नरेश साव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने घाट कि साफ सफाई की। मुखिया ने बताया कि सड़क के माध्यम से छठ व्रतियों को घाट पर आने जाने में सुविधा होगी। जबकि घाट में पूजा अर्चना धूमधाम से किया जाएगा। मुखिया ने बताया कि सुबह से ही ग्रामीणों के साथ मिलकर छठ घाट में लगी गंदगी को साफ सफाई कार्य किया गया। छठ घाटों को साफ सफाई कर स्वच्छ और सुंदर बनाया। पर्व को…
चतरा:जिला परिषद् उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी (बिरजू तिवारी) ने शुक्रवार को कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत कान्हाचट्टी शिव मंदिर छठ घाट, सिमराडीह छठ घाट, कैन्डीनगर डोहरा आहर छठ घाटों का निरीक्षण कर सफाई का जायजा लिया । छठ महापर्व के दौरान छठ व्रतियों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए मौके पर प्रखण्ड प्रमुख इंदू देवी, उप प्रमुख सुमन सिंह, मुखिया घनश्याम पासी,भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह, रामदेव प्रसाद केशरी, विजय सिंह, अमित केसरी प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप पासवान, रामकुमार प्रसाद केसरी, प्रकाश यादव, प्रमोद सिंह, पंकज राय कमांडो रजक, पवन चंद्रवंशी,छोटु गुप्ता, प्रिंस केसरी समेत…
चतरा:-समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में मेगा प्रोजेक्ट (इन्फ्रास्ट्रक्चर ) से संबंधित बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से शिवपुर कठौतिया न्यू बी0जी0 रेल लाईन, नार्थ कर्णपुरा एनटीपीसी परियोजना, कोल पाइप कन्वेअर, कठौतिया शिवपुर न्यू बी0जी0 विद्युतीकृत रेल लाइन परियोजना, टोरी शिवपुर न्यू लाइन परियोजना, मेगा ट्रांमिशन परियोजना, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना, एन.एच., पुर्णाडीह परियोजना, मगध परियोजना, पिपरवार परियोजना, आम्रपाली परियोजना समेत अन्य परियोजनाओं का बारी बारी से पीपीटी के माध्यम से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया रैयतों को मुआवजा शीघ्र देंउपायुक्त श्री इमरान के द्वारा नार्थ कर्णपुरा एनटीपीसी परियोजना अन्तर्गत वैध…
