Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » छठ महापर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ दिया अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य
    Ranchi News

    छठ महापर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ दिया अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन एवं दोनों बेटे के साथ छठ व्रतियों के बीच पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य देकर आस्था के महापर्व छठी मैया की पूजा की। मुख्यमंत्री ने भगवान भास्कर से झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री आज शाम सपरिवार रांची के नक्षत्र वन स्थित हटनिया तालाब पहुंचे तथा सैकड़ों व्रतियों के बीच छठ पूजा में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महापर्व सूर्य भगवान की आराधना के लिए जाना जाता है। छठ महापर्व प्रकृति की पूजा का प्रतीक है। प्रकृति पर आस्था और उससे जुड़ाव भारतीय संस्कृति की परंपरा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी माताएं-बहने 72 घंटे का व्रत रखकर भगवान भास्कर की आराधना करती हैं। यह हजारों साल पुरानी अद्भुत परंपरा है। यह समर्पण, सात्विकता, आस्था और स्वच्छता का एक बड़ा उदाहरण है। मैं इस परंपरा को शीश झुका कर नमन करता हूं।  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठी मैया से प्रार्थना है कि सभी सुखी हो, सब निरोगी रहें, छठी मैया सबका मंगल और कल्याण करें।

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन ने हटनिया तालाब में डिप्टीपाड़ा निवासी छठ व्रती श्री विनोद कुमार वर्मा एवं दीनदयाल नगर निवासी छठ व्रती श्री शिवनारायण राम के परिजनों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर अपनी श्रद्धा अर्पित की।  मालूम हो कि छठ व्रती श्री विनोद कुमार वर्मा कचहरी चौक स्थित राजस्थान कालेवालय के बगल में पान की दुकान चलाते हैं वहीं श्री शिवनारायण राम पथ निर्माण विभाग में दर्जी का काम करते हैं।

    कोरोना संक्रमण से मिली राहत ने बढ़ाया महापर्व का उत्साह

    मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर हर तरफ भक्ति का रंग कुछ अलग ही दिखाई पड़ा। कोरोना महामारी के कारण जहां पिछले वर्ष महिलाओं ने सीमित रूप में ही व्रत किया था, वहीं इस बार कोरोना से राहत मिलने की स्थिति में फिर वही पुरानी उत्साह और जोश के साथ छठ का पर्व मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने भगवान भास्कर से प्रार्थना किया कि इसी उत्साह और उमंग के साथ हमारी सभी परंपराएं आगे बढ़ती रहें। सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं पर भगवान भास्कर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग, 16 सितंबर को लोकभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च

    September 12, 2026

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग से मनधनियां पथ का विधिवत शिलान्यास, 2.94 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण November 12, 2026
    • छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश November 12, 2026
    • नाबालिग को बेचने के लिए छिपाने के आरोप में ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार November 12, 2026
    • अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम का बड़ा फैसला: छठ के दौरान सदर अनुमंडल में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध November 11, 2026
    • मासूम की जान लेने वाली भगताइन गेंदिया देवी का कबूलनामा:आठ साल से चला रही अंधविश्वास की दुकान, बेटा-बहू भी शामिल November 11, 2026
    • पुलिस दबिश के डर से दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण November 10, 2026
    • चतरा में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध पिस्टल और जिंदा गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार November 10, 2026
    • बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर छह महीने से मंडरा रहा हादसे का खतरा, प्रशासन बेखबरसूखा पेड़ कभी भी बन सकता है बड़े हादसे की वजह November 10, 2026
    • ढोल बजाने को लेकर विवाद, मुखिया पति पर दलित युवक से मारपीट, पीड़ित को लगा 6 टांके न्याय के लिए पीड़ित ने लगाई गुहार November 9, 2026
    • लंबे समय से फरार NDPS कांड का आरोपी रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया November 8, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.