गिद्धौर (चतरा):प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर रविवार को मैट्रिक के वर्ष 1999, 2005 एवं 2006 बैच के पूर्ववर्ती छात्र छात्राओं ने मिलन समारोह आयोजित किया। इस क्रम में एक दूसरे को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।जबकि वन भोज का आनंद भी उठाया। बताया जाता है कि 1999 बैच के छात्र छात्राओं ने जापुआ फुटबॉल ग्राउंड, 2005 के छात्र छात्राओं ने बड़की नदी जलाशय व 2006 के छात्र छात्राओं ने प्रखंड के कौलेश्वरी पहाड़ी के समीप मिलन समारोह आयोजित किया। मौके पर मौके पर कमलेश कुमार,सुधा कुमारी,किरण कुमारी,संतोष कुमार,निराला अनिल कुमार, विजय भारती,सलामुद्दीन अंसारी मनोज कुमार वर्मा, बैजनाथ…
Author: Sankalan News
गिद्धौर (चतरा):गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुबरी व जपुआ की जंगल में अवैध रूप से संचालित महुआ शराब की दो फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। इस क्रम में सैकड़ों लीटर शराब को नष्ट कर दिया। जबकि शराब तैयार करने को लेकर डाला गया महुआ को भी नष्ट कर दिया।हालांकि की मौके पर एक भी आरोपी नहीं पकड़े गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने कहा कि अवैध शराब बनाने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध महुआ शराब बनाने वाले…
गिद्धौर (चतरा): प्रखंड मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का 98 वां जयंती शुसासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस क्रम में अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जबकि प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम को भाजपाइयों ने सुना।भाजपाइयों ने कहा अटल बिहारी वाजपेई को कभी देश नहीं भुला पाएगी। उनके द्वारा किए किए गए ऐतिहासिक कार्य आज भी बच्चा बच्चा के जुबान पर है। मौके पर मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार,सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा,विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी,समाजसेवी बसंत सिंह, अजय कुमार सिंह, मुकेश कुमार,लखन दांगी, भाजपा युवा मोर्चा के…
गिद्धौर(चतरा)प्रखंड अंतर्गत बारियातू पंचायत के कई गांवों में रविवार बीडीओ संजीत कुमार सिंह पहुंच लंबित आवास लाभुकों से मिले।इस दौरान बीडीओ ने बांय,चिरैयां,इचाक, सिमरातरी सहित कई गांव के लंबित प्रधानमंत्री आवास की जानकारी जुटाई।साथ ही उन्होंने दूसरे क़िस्त की राशि लेकर छत ढलाई नही करने वाले लाभुकों को कड़ी हिदायत देते हुए जल्द आवास की छत ढलाई करने का निर्देश दिया है। मौके पर प्रखंड कोडिनेटर फरहत नाजनी, पंचायत सचिव महेश मिस्त्री ,सीताराम रज्जक उपस्थित। संवाददाता कुदूस आलम
गिद्धौर(चतरा)रविवार को चतरा जिला में हो रहे ब्राह्मण समाज के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है मतदान सुबह 9:00 बजे से पूर्वाहन 3:00 बजे तक होगी मतगणना का कार्य 1 घंटे के बाद शुरू कर दिया जाएगा और परिणाम भी देर शाम तक घोषित कर दी जाएगी इसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव,कोषाध्यक्ष और संरक्षक पद हेतु प्रत्याशियों का भविष्य मतदाताओं द्वारा तय किया जाएगा ! चुनाव के निर्वाचन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है मुख्य चुनाव अधिकारी अमरेश गणक ने कहा कि भय मुक्त और निष्पक्ष मतदान…
गिद्धौऱ(चतरा)जवाहरलाल नेहरू मैदान में शनिवार को जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला में बीसीए मैक्स चतरा व गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी बचरा के बीच खेला गया।रोचक मुकाबले में बीसीए मैक्स चतरा ने बचरा की टीम को 23 रन से पराजित कर खिताब पर अपना कब्जा जमाया.टॉस जीतकर बीसीए मैक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 24.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 200 रन का स्कोर बनाया.बीसीए मैक्स की तरफ से अंकित कुमार ने सार्वधिक 63 रन की पारी खेली.विनय कुमार ने 37 रन का योगदान दिया.बचरा की तरफ से अशोक कुमार गंझू ने 4.2ओवर में 35 रन देकर चार विकेट हासिल किया.जबाबी…
चतरा। खेलो झारखंड के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में राँची में आयोजित राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में चतरा के खिलाड़ियों ने कबड्डी में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेलो झारखंड टूर्नामेंट में जिला के इतिहास में पहली बार चतरा के खिलाड़ियों ने इतिहास रचा है। आज शनिवार को जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय की अगुवाई में विजेता खिलाड़ियों ने उपायुक्त अबु इमरान से मुलाकात की। इस मौके पर उपायुक्त ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि चतरा जिला के लिए यह गौरव का क्षण है। इस मौके पर जिला ओलंपिक एशोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रेश शर्मा,चतरा…
गिद्धौर (चतरा):सड़क सुरक्षा अभियान के तहत गिद्धौर पुलिस द्वारा शुक्रवार को थाना क्षेत्र के चतरा-हजारीबाग सिमाना बलबल में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल कर रहे थे। शुक्रवार को गिद्धौर पुलिस प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्र के बलबल में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस क्रम में बगैर हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहे यात्रियों को हेलमेट पहनने की अपील किया। जबकि चार पहिया वाहन चला रहे चालक व उप चालक को सीट बेल्ट लगाने की अपील किया।थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा में तत्पर है।आपकी सुरक्षा के लिए ही समय-समय…
गिद्धौर (चतरा):प्रखंड मुख्यालय के जवाहरलाल फुटबॉल मैदान में 25 दिसंबर को जिला स्तरीय 11वीं एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है।यहआयोजन जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान में किया जा रहा है।चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता करेंगे। प्रतियोगिता में जिले भर के अंडर 14,16,18 व 20 के बच्चे बच्चियां भाग लेंगे। विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे।इसकी जानकारी जिला एथलेटिक्स संघ के सह सचिव प्रेम राणा ने दिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को आधार कार्ड व दो पासपोर्ट साइज का फोटो लाना…
गिद्धौर (चतरा):प्रखंड के मध्य विद्यालय सलगा व प्राथमिक विद्यालय मसूरिया के बच्चों ने शुक्रवार को वन भोज का आनंद उठाया।दोनो विद्यालय के बच्चे पास के बड़की नदी जलाशय में वन भोज का आनंद लिया। इस आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक व बच्चों के साथ-साथ विद्यालय प्रबंध समिति ने भाग लिया। इस क्रम में बच्चों को प्राकृतिक सौंदर्य की विस्तृत जानकारी दिया गया। जबकि नदी व वन से होने वाली लाभ से भी अवगत कराया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार दांगी विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, संयोजीका सरीता देवी,पारा शिक्षक दीपेश्वर यादव, विवेकानंद पांडे,पंकज…
