Author: Sankalan News

चतरा उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति, कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में सिविल सर्जन कार्यालय, चतरा के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान उपायुक्त ने सीएसआर के तहत सीसीएल, डीएमएफटी एवं एनटीपीसी से प्राप्त एम्बुलेंसों के सफल संचालन को लेकर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को निर्देशित किया कि चार सदस्यीय टेलीफोन ऑपरेटर दल का गठन कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही सभी एम्बुलेंस चालकों के मोबाइल नंबर संबंधित वाहन के साथ टैग…

Read More

चतरा।रोटी बैंक टीम कोरोना काल से अब तक लगातार जरूरतमंद लोगों के बीच सेवा कार्य करती आ रही है। इसी क्रम में गुरुवार को रोटी बैंक की ओर से शहर के रिक्शा और ठेला चालकों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत केसरी चौक से की गई। इसके बाद रोटी बैंक की टीम शहर में भ्रमण करते हुए पोस्ट ऑफिस तक पहुंची और रास्ते में मिलने वाले सभी रिक्शा व ठेला चालकों को कंबल प्रदान किया गया। कंबल पाकर चालकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस सेवा कार्य में रोटी बैंक के अध्यक्ष…

Read More

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के निदेश पर आज लोक भवन में आयोजित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, झारखंड राज्य शाखा की बैठक में माननीय राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी ने सोसाइटी के सदस्यों से कहा कि माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा 12 जनवरी, 2026 (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर लोक भवन द्वारा “रक्तदान महायज्ञ” के आयोजन हेतु निदेशित किया गया है। अपर मुख्य सचिव महोदय द्वारा बैठक में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे इस “रक्तदान महायज्ञ” की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इस महायज्ञ में रांची स्थित सभी विश्वविद्यालयों/ महाविद्यालयों, सेना…

Read More

Chatra : धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया को लेकर किसानों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज सिविल सर्जन कार्यालय, चतरा परिसर से जिला आपूर्ति विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रचार-प्रसार वाहन को उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिले के अधिक से अधिक किसानों को सरकारी निर्धारित व्यवस्था के तहत धान अधिप्राप्ति का लाभ मिल सके, इसके लिए प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चतरा जिले में चिन्हित 28 धान अधिप्राप्ति केंद्र एवं 05 एफपीओ, अर्थात कुल 33 केंद्रों के माध्यम से धान अधिप्राप्ति की कार्रवाई…

Read More

Chatra : लावालौग प्रखण्ड में आजादी के 78 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद लावालौंग प्रखंड के मजडीहा गांव में आखिरकार बिजली पहुंच गई।वर्षों से अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर ग्रामीणों के लिए यह दिन ऐतिहासिक बन गया।सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास ने गांव में स्थापित ट्रांसफार्मर का फीता काटकर व स्विच ऑन कर विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर उनके साथ पंचायत की मुखिया सुगी देवी भी उपस्थित थीं।जैसे ही बिजली बहाल हुई,पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक उज्जवल कुमार दास ने कहा कि चुनाव के समय उन्होंने मजडीहा गांव के…

Read More

चतरा। चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस क्रम में आज सदर थाना प्रभारी पु0नि0-सह-थाना प्रभारी सदर, चतरा एवं महिला थाना प्रभारी, चतरा के संयुक्त नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों व मुहल्लों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।टीम द्वारा शहादत चौक, बिंड मोहल्ला, केशरी चौक, गुदड़ी बाजार, रामनगर, पुराना पेट्रोल पंप चौक सहित आसपास के गली-मुहल्लों में महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, शोषण, दहेज प्रताड़ना, डायन प्रथा आदि के विरुद्ध सख्त कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी…

Read More

Chatra : झराखण्ड के चतरा ज़िला के डीसी कार्यालय के निकट शहीद विनय भारती पार्क के सामने बुद्धवार को एक एनजीओ जिसका नाम कन्या विवाह एवं विकास सोसाइटी के जिला कार्यालय का विधायक जनार्दन पासवान,ज़िला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी,ज़िप उपाध्यक्ष बृजकिशोर तेवारी,मुखिया कुमारी अनिता यादव और बिहार सरकार के अल्पसंख्यक के उपाध्यक्ष उमर नूरानी ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित एवं फीता काटकर उद्धघाटन किया। वहीं इस अवसर पर शहीद विनय भारती पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं इस एनजीओ कन्या विवाह एवं विकास सोसाइटी के सचिव विकाश कुमार माली ने केक काटकर 15वां वर्षगांठ मनाया। उन्होंने…

Read More

हजारीबाग पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाण्डेय गिरोह से जुड़े कुल सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 17 दिसंबर 2025 की रात करीब 12:10 बजे की गई, जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चरही–बादम सड़क के पास ग्राम इंद्रा के जंगल में कुछ अपराधी हथियारों के साथ बड़ी डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ श्री वैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने चरही थाना क्षेत्र के इंद्रा जंगल में छापेमारी की,…

Read More

चतरा : कान्हाचट्टी प्रखंड के ग्राम पंचायत जमरीबकसपुरा में पैक्स धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि चतरा विधायक जनार्दन पासवान की अगुवाई में संपन्न हुआ। इस केंद्र से स्थानीय किसानों को धान बिक्री में आसानी होगी।कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि सतीश सिंह व राजेंद्र सिंह, प्रखंड प्रमुख इंदु कुमारी, उप प्रमुख सुमन सिंह, चारु पंचायत समिति सदस्य सुबोध सिंह सहित जिला सहकारिता पदाधिकारी लोकनाथ महतो, प्रखंड पदाधिकारी सुनील प्रकाश, अंचल पदाधिकारी मनोज गोप, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी श्यामसुंदर दास तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नवीन तिर्की उपस्थित रहे।सैकड़ों किसकों के साथ मुनेश्वर यादव,…

Read More

Chatra : लावालोंग प्रखंड क्षेत्र के कटिया पंचायत स्थित टुनगुन गांव में मंगलवार को धान अधिग्रहण केंद्र का उद्घाटन किया गया।उद्घाटन का कार्य बीडीओ विपिन कुमार भारती, जिला सहकारिता पदाधिकारी मदन कुमार एवं पंचायत की मुखिया मिसी देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष कैलाश साहू ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य के तहत किसानों से धान की खरीद की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष धान के बदले किसानों को 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य…

Read More