Author: Sankalan News

रांची : झारखंड के आगामी त्योहारों—ईद, सरहुल और रामनवमी—के दौरान किसी भी तरह की सांप्रदायिक फसाद या अफरा-तफरी न हो, इसके लिए पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्र ने कमर कस ली है। रांची पुलिस मुख्यालय के सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने पूरे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की नब्ज टटोली, मानो हर संभावित खतरे को पहले ही कुचलने का संकल्प ले लिया हो। वरिष्ठ अधिकारी—एडीजी अभियान टी. कंदसामी से लेकर आईजी प्रोविजन पटेल मूयर कनैयालाल, बोकारो के आईजी सुनिल भास्कर और विशेष शाखा के एसपी दीपक पाण्डेय तक—सभी ने शिरकत की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रेंज आईजी, जोनल डीआईजी और…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड इको टूरिज्म अथॉरिटी (JETA) के शासी निकाय की चतुर्थ बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में जहां-जहां इको टूरिज्म के विकास की बेहतर संभावनाएं हैं उन स्थलों को चिन्हित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने वन, पर्यटन एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि तीनों विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर राज्य में इको टूरिज्म के विकास हेतु बेहतर कार्य योजना बनाते हुए आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक रूप से बहुत…

Read More

Chatra : जिले के मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी हेतु अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन चतरा द्वारा NEET एवं JEE अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। यह योजना विशेष रूप से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रारंभ की जा रही है। उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को उच्च गुणवत्ता की कोचिंग उपलब्ध कराना है, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें।…

Read More

Chatra : वशिष्टनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोस्तिया गांव में संचालित एक अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उत्पाद विभाग की टीम ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में करीब 5 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की गई है।डीसी कृतिश्री जी के निर्देश पर एसडीओ के नेतृत्व में गठित उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में तैयार नकली शराब बरामद की। मौके से 1318 बोतल नकली शराब के साथ कच्चा स्प्रिट और तैयार लिक्विड शराब भी जब्त किया गया।कार्रवाई के दौरान अवैध धंधे में शामिल तीन तस्करों अनिल कुमार यादव, बीरबल कुमार और ब्रजेश यादव को…

Read More

Chatra : जिले में खराब पड़े चापाकलों की शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी के निर्देश पर अब आमजन खराब पड़े चापाकलों की शिकायत “लोकसेतु चतरा” पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। इस नई व्यवस्था के माध्यम से शिकायतों का जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, अब जिले के किसी भी गांव या शहरी क्षेत्र में यदि चापाकल खराब हो जाता है तो नागरिक https://loksetuchatra.in/Chapakal-Complaint.aspx⁠� लिंक पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।…

Read More

चतरा लोकसभा क्षेत्र के लिए एक खुशखबरी है। हमारे सांसद कालीचरण सिंह के अथक प्रयासों का कमाल ये हुआ कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सड़क-ब्रिज निर्माण को हरी झंडी मिल गई। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पत्र से साफ है कि कुल 127.69 करोड़ रुपये खर्च होकर 11 सड़कें (कुल 37.154 किमी लंबाई) और 32 पुल बनेंगे।अब क्षेत्र के दूर-दराज ग्रामीण इलाकों में आने-जाने की समस्या खत्म होने वाली है। लंबे वक्त से परेशान गांवों को अब पक्की सड़कें और मजबूत पुल मिलेंगे। इससे लोगों को बाजार, अस्पताल, स्कूल जैसी जगहों पर पहुंचना आसान हो…

Read More

लावालौंग/चतरा : वन अधिकार अधिनियम के तहत लमटा पंचायत सचिवालय में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।बैठक में बीडीओ सह सीओ विपिन कुमार भारती,मुखिया अमित कुमार चौबे,कर्मचारी चंद्रदीप गांधी,निशांत कुमार, कल्याण पदाधिकारी अजय कुमार तथा सरकारी अमीन मौजूद रहे।इस दौरान वन भूमि पर लंबे समय से रह रहे भूमिहीन परिवारों की स्थिति की समीक्षा की गई और उन्हें वन पट्टा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई।मौके पर मुखिया अमित कुमार चौबे ने बताया कि पूर्व के वर्षों में लमटा के कई भूमिहीन दलित परिवार वन भूमि पर घर बनाकर रह रहे थे।उस समय विभागीय कार्रवाई के तहत जेसीबी मशीन से…

Read More

Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सोमवार को चतरा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई तथा सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह में संबंधित जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के उपरांत नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत चुनाव संपन्न कराया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड संख्या 18 के वार्ड पार्षद श्री प्रेमचंद साव तथा वार्ड संख्या 11 की वार्ड पार्षद…

Read More

चतरा: लापता छात्र निखिल कुमार की खोजबीन की मांग को लेकर शनिवार की रात केशरी चौक पर सड़क जाम करने के मामले में सदर थाना में 19 नामजद समेत 30-35 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमें बिंड मुहल्ला निवासी कृष्णा मालाकार, उनकी पत्नी, अनुराग वर्मा, सुनील माली, अनिल माली, महेंद्र माली, अजय डोम, राजा माली, सुशील कुमार, योगेश लोहार, जितेंद्र कुमार, चिंटू वर्मा, विशाल प्रजापति, रहमतिया मस्जिद निवासी मो. फैसल, शकलैन, रहमत नगर निवासी शकील, अंसार नगर निवासी इरशाद, लाईन मुहल्ला निवासी अहमद अली व मोनू मियां को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि 30-35 अज्ञात…

Read More

लावालौंग/chatra : भारतीय जनता पार्टी के लावालौंग मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि सिमरिया विधायक ने प्रखंड के नेटवर्क विहीन क्षेत्रों की समस्या को सदन (विधानसभा) में प्रमुखता से उठाया है।खगेश्वर साहू ने कहा कि प्रखंड लावालौंग के पंचायत रिमी, सिलदाग, हेडुम एवं कोलकोले सहित आसपास के कई गाँव आज भी मोबाइल नेटवर्क न होने से डिजिटल युग में पिछड़े हुए हैं। ग्रामीण ऑनलाइन पढ़ाई, सरकारी योजनाओं के लाभ और आपातकालीन सेवाओं से पूरी तरह वंचित हैं।मंडल अध्यक्ष ने विधायक की इस पहल का स्वागत करते हुए बताया कि सदन में इन पंचायतों में अविलंब मोबाइल…

Read More