चतरा लोक सभा के चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन तीन निर्दलियों के बाद चतरा के पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री समाहरणालय के पीछे गेट से नामांकन करने पहुंचे।नामांकन के उपरांत अपने समर्थकों और पत्नी के साथ बिल्डिंग से नीचे उतरने लगे पहले से मौजूद चतरा सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने दल बल के साथ गिरफ्तार कर उन्हें जेल ले गई है।समर्थकों और प्रस्तावकों ने पुलिस बल को बहुत समझाने का प्रयास करते रहे परंतु पुलिस किसी की एक भी नहीं सुनी और कानून को अपना काम करने की बात कह कर अपनी गाड़ी में बैठा कर ले…
Author: Sankalan News
चतरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी श्री कालीचरण सिंह ने आज मणिका विधानसभा क्षेत्र के बरवाडीह प्रखंड के लाट बाज़ार में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि स्थानीय होने के नाते वे इस क्षेत्र की समस्या से वे भली भांति अवगत है आदरणीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के 10 वर्ष के कार्यकाल में चतरा में जो विकास हुए उसे वे आने वाले समय में और भी गति प्रदान करेंगे ई कालीचरण सिंह जी लाट बाज़ार में डोर टू डोर कैपैन कर स्थानीय लोगों से मोदी सरकार की जानकाल्यनकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री…
लावालौंग /चतरा :-शत प्रतिशत मतदान को लेकर शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी ( मनरेगा) निरंजन कुमार, जे०ई० दशरथ रविदास, सिकन्दर कुमार संयुक्त रूप से स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रखंड के मैन चौक, नीम चौक, मॉडल स्कूल लावालौंग प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान प्रभात फेरी कर चलाया गया। मतदाताओं को जागरूक करने लिए कस्तुरबा आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राओं ने 80% के पार के नारे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साथ उपस्थित लोगों को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने अहम जानकारियां उपलब्ध…
चतरा : आगामी 20 मई को होने वाले चतरा लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चतरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और महागठबंधन में शामिल घटक दलों को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस और महागठबंधन को टुकड़े-टुकड़े गैंग की उपाधि देते हुए उनपर लगाम लगाने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस और महागठबंधन के नेताओं पर देश को लूटने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की…
चतरा : लोकसभा चुनाव में मेरा बूथ सबसे मजबूत के मदेजर नगर मंडल की बैठक साईं रेसीडेंसी में की गयी नगर मंडल अध्यक्ष विद्यासागर आर्य के अध्य्क्षता में बैठक की गयी बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला प्रभारी नवीन जायसवाल, लोकसभा सयोंजक अशोक शर्मा, नगर प्रभारी विनय पाण्डे, पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन साह, नगर प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास सिंह, पूर्व बिधायक जनार्दन पासवान, जितेंद्र जैन सुजीत जायसवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभम सिंह, जिलामंत्री मिर्त्युजय सिंह, भोला साव, जिला मिडिया प्रभारी परशुराम शर्मा, बिधानसभा विस्तारक भरत जी, राकेश झा, गोपाल सोनी, संजय पाण्डे, मो बेलाल युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक केसरी, अनुसूचित जाती…
चतरा : राज्य के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन चतरा पहुंचे। उनके साथ झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा बड़का गांव विधायक अम्बा प्रसाद, लातेहार विधायक वैद्यनाथ राम, सहित अन्य उपस्थित थे। सत्यनन्द भोक्ता :: मंत्री भोक्ता ने स्टील प्लांट औऱ रेलवे लाइन लाने की बात पट कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार छलावा की सरकार हैं। जिनके द्वारा चुनाव में मतदाताओं से झूठा भाषण झुठा आश्वासन देने का काम करती है। उन्होंने कहा कि 20 मई को कोंग्रेस के पक्ष में वोट कर…
Chatra : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला के प्रखण्ड हंटरगंज के हाई स्कूल मैदान में एमपी के सी एम डॉ०मोहन यादव ने भारत के गृह मंत्री अमित शाह के अंदाज में भारत माता की जय,जय श्री राम और वंदे मातरम् के नारे लगवाए।उन्होंने कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं पर तीखा हमला करते हुए नजर आए इतना ही नहीं धार्मिक ग्रंथ रामायण की कथा सुनाते हुए भगवान राम मां सीता और भगवान हनुमान जी व्याख्यान की व्याख्यान करते हुए भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को हनुमान की संज्ञा दे डाली।उन्होंने चीन और पाकिस्तान पर भी प्रकाश डालते…
चतरा लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र 2 मई को दाखिल पूर्व भाजपा विधायक जयप्रकाश सिंह भोक्ता . आज बीजेपी को भेजा जाएगा इस्तीफा। लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने की स्वतंत्रता है, लोगों की मांग और उनकी भावनाओं की क़दर करते हुए जयप्रकाश सिंह गुप्ता स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला किया है. ये बातें चतरा विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक जयप्रकाश सिंह भोगता ने आज रंगीला होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहीं. जयप्रकाश सिंह भोगता जिले के दोनों विधानसभा क्रमश: सिमरिया और चतरा के विधायक रह चुके हैं. वर्ष 2009 में वे तत्कालीन…
चतरा : भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा 2014 और 2019 में किये गये वादे महज जुमले साबित हुए हैं. झारखंड की समस्याओं के समाधान के लिए हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी सरकार ने उल्लेखनीय काम किया है. जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता दी गई। 30 लाख घरों के लिए प्राप्त आवेदनों में से अब तक 20 लाख घरों को मंजूरी दी जा चुकी है. सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में हेमंत सोरेन सरकार ने उल्लेखनीय काम किया है. लोग इस बार लोकसभा चुनाव में काम को आधार मानकर वोट करने जा रहे हैं.उक्त बातें झारखंड सरकार के…
चतरा पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के नेतृत्व में गिद्धौर थाना अन्तर्गत बलबल मंदीर के पास अवैध अफीम के साथ एक नाबालिग बालक को पकड़ा गया। उक्त नाबालिग बालक से अवैध अफीम का तस्करी करवाने के आरोप में उसके निशानदेही पर ग्राम पाण्डेय टोला, गिद्धौर, थाना गिद्धौर, जिला चतरा के राहुल पाण्डेय, पे० मनोज पाण्डेय, सा० पाण्डेय टोला, गिद्धौर के विरूद्ध गिद्धौर थाना कांड संख्या- 31/2024, दिनांक 26.04.2024, धारा 18 (b)/25/28/29/32 B (c) NDPS Act एवं 78 J.J. Act – 2015 दर्ज किया गया है। उक्त नाबालिग बालक को विधिवत् निरूद्ध…
