चतरा। उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के खिलाफ चतरा पुलिस को मिली अपार सफलता! पिपरवार थाना क्षेत्र के ग्राम बेंती स्थित मैदान के पास 21-22 दिसंबर 2025 की रात गुप्त सूचना पर छापामारी में चार अपराधी हथियारों समेत गिरफ्तार। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई कर उन्हें पकड़ा।पूछताछ में अपराधियों ने कबूल किया कि 16 दिसंबर को खलारी थाना क्षेत्र के AKT गैरेज के पास ट्रक चालक से लेवी वसूली व दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी। इस मामले में खलारी PS कांड 85/25 दर्ज है। पिपरवार PS कांड 38/25 में आर्म्स एक्ट व CLA…
Author: Sankalan News
हजारीबाग में झारखंड जन संस्कृति मंच की ओर से आयोजित मासिक कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह कोर्रा स्थित मिराकल कोचिंग सेंटर में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस साहित्यिक आयोजन में जिले एवं राज्य के 40 से अधिक रचनाकारों की सहभागिता रही। सभी रचनाकारों को लेखक का प्रतीक ‘कलम’ एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि आशु कवि प्रमोद रंजन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरणविद सुरेंद्र सिंह एवं कवि अजय कुमार उपस्थित रहे। प्रारंभ में शंकर गुप्ता ने वर्षांत के इस मासिक कवि सम्मेलन में सभी रचनाकारों का स्वागत किया। कार्यक्रम की…
Chatra : भारतीय जनता पार्टी मजदूर संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक के दौरान भाजपा नेता सुमन कुमार सिंह को जनता मजदूर संघ का झारखंड प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया। उक्त विषय की जानकारी देते हुए सुमन सिंह ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव के निर्देशानुसार मुझे यह जिम्मेवारी सौंप गई है।साथ ही चतरा,पलामू एवं लातेहार जिला का प्रभार भी मेरे कंधे सौंपा गया है।आगे उन्होंने कहा कि नियुक्ति का कार्य राष्ट्रीय महासचिव सह प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्जुन चौधरी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय,प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील कुमार सिंह एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष रेणुका सिंह के द्वारा किया गया। अपनी नियुक्ति…
रांची के होटल रेडिसन ब्लू में 13 दिसंबर 2025 को आयोजित 13वें इंडिया नेशनल अवॉर्ड 2025 समारोह में झारखंड और देश के अन्य राज्यों से आए विभिन्न क्षेत्रों के सराहनीय पुरुषों, महिलाओं और संस्थानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व आईजी डॉ. शम्स तबरेज़ साहब और उनकी पत्नी, जे एन कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. शमशून निहार को पुलिस पब्लिक रिपोर्टर द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके-अपने विभागों में किए गए सकारात्मक और सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया।स्मृति चिन्ह प्रधान संपादक सरफराज कुरैशी, रेडिसन ब्लू के जनरल मैनेजर श्री सौरभ पंत, समूह संपादक शाहिद…
चतरा। गिद्धौर थाना क्षेत्र के बलबल मंदिर से दान-पेटी तोड़कर हजारों रुपये उड़ा ले गए दो चोरों को पुलिस ने महज 5 दिन में दबोच लिया। हजारीबाग से बाइक पर चोरी करने आए इन युवकों के कब्जे से ड्रीम युगा बाइक, ताला काटने वाली आरी, दो मोबाइल और 1050 रुपये बरामद हुए।16 दिसंबर को हुई चोरी के मामले में गिद्धौर थाना में कांड संख्या 104/25 धारा 305/334(1)/3(5) BNS दर्ज हुआ था। एसपी चतरा के निर्देश पर 21 दिसंबर को गठित छापामारी दल ने दोनों संदिग्धों को धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि ये पैसे चोरी के उनके हिस्से…
कान्हाचट्टी /चतरा : प्रखंड के राजपुर पंचायत अंतर्गत मिसीडीह गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत कार्य में घोर अनियमिता का मामला सामने आया है। कुल 2.90 लाख रुपये की स्वीकृत राशि के बावजूद मात्र 90-95 हजार रुपये का काम पूरा होने का दावा ग्रामीण कर रहे हैं। मरम्मत के नाम पर केवल सतही खानापूर्ति की गई है।ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने कार्यस्थल का निरीक्षण करने की कोशिश की, तो मजदूरों ने ठेकेदार के हवाले से कहा कि “चाहे कोई कुछ भी कहे, यही काम करते रहो”। कार्य में गुणवत्ता की कमी और निर्माण सामग्री में अनियमिता के आरोप लगाए…
Ranchi : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन लीग मैचों के दौरान बालिका खिलाड़ियों का जोश, जज्बा और जुनून देखते ही बना। प्रतियोगिता के दोनों आयु वर्ग — अंडर-14 एवं अंडर-17 — में शामिल विभिन्न राज्यों की टीमें पूरे उत्साह के साथ मैदान में उतरीं। प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल 8 पूल में शामिल राज्यों की टीमें लीग मैचों में किए गए गोल के आधार पर 16 टीम प्री क्वार्टर फाइनल के नॉकआउट चरण में प्रवेश के लिए कड़ा संघर्ष कर रही…
हज़ारीबाग : उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार जिले में बढ़ती ठंड एवं धुंध को देखते हुए आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था एवं कंबल का वितरण की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा बस स्टैंड, चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, थाना परिसर, अस्पताल परिसरों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव की व्यवस्था एवं कंबल का वितरण सुनिश्चित की जा रही है, ताकि ठंड से प्रभावित आम नागरिकों,…
चतरा जिले में लगातार बढ़ती ठंड और मौसम के अचानक बदलाव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कड़ाके की सर्दी से गरीब, बुजुर्ग और जरूरतमंद लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं।इसी क्रम में कांग्रेस जिला महासचिव राजवीर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त चतरा को ज्ञापन सौंपा। इसमें जिले के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में अलाव की तत्काल व्यवस्था की मांग की गई।एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हर्षित चित्रांश ने कहा कि इस ठंड के प्रकोप में प्रशासन को फौरन कदम उठाने चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिले। उन्होंने जोर देकर कहा कि अलाव से सड़क…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों की उपस्थिति की समीक्षा से हुई। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि 02 से 07 वर्ष की आयु बच्चों के मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस अवधि में आंगनबाड़ी सेविकाओं की जवाबदेही तय करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि केंद्रों का वातावरण बाल-अनुकूल बनाया जाए तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अच्छी आदतों से परिचित कराया जाए। साथ ही, बच्चों के अभिभावकों से…
