Author: Sankalan News

हजारीबाग : देशभर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने की दिशा में सीआईओ (CIO) की 30 दिवसीय राष्ट्रीय मुहिम “हैंड्स इन सॉइल – हर्ट्स विथ इंडिया” के तहत मिलेनियम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मुहिम का उद्देश्य 10 लाख पौधारोपण कर धरती को हराभरा बनाना और ग्लोबल वार्मिंग से लड़ना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं सोसाइटी फॉर ब्राइट फ़्यूचर झारखंड के को-कन्वेनर मोहम्मद अयातुल्लाह इरफान उर्फ सैयद इरफान ने अरजुन का पौधा लगाकर पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अरजुन वृक्ष की औषधीय और पारिस्थितिकीय…

Read More

चतरा उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला भू-अर्जन, परिवहन, राजस्व, खनन, अभिलेखागार, निबंधन एवं उत्पाद विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारतमाला परियोजना समेत अन्य परियोजना के अंतर्गत अधिग्रहित भूमि से संबंधित मुआवजा राशि के भुगतान, भू-हस्तांतरण, FRA/NOC प्रस्ताव, NGDRS पोर्टल के अद्यतन, म्यूटेशन, एवं अन्य विन्दुओं पर बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। प्रमुख निर्देशों में शामिल हैं प्रखंड स्तर पर प्राप्त होने वाले राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित निष्पादन अंचल स्तर…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलकोले स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुकरु में मंगलवार को स्कूली बच्चों के बीच शैक्षणिक कीट का वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोलकोले के मुखिया श्री राजेश कुमार साव विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 127 छात्र एवं छात्राओं के बीच कॉपी और शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अनिल कुमार यादव एवं सहायक शिक्षक श्री मोहम्मद शाहबाज आलम के द्वारा किया गया। इस मौके पर मुखिया श्री राजेश कुमार साव ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और…

Read More

Chatra : झारखण्ड राज्य खाद्य आयोग की माननीय प्रभारी अध्यक्ष-सह-सदस्या श्रीमती शबनम परवीन ने मंगलवार को चतरा जिले का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की जमीनी स्थिति, प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की प्रगति तथा झारखण्ड राज्य आकस्मिक खाद्यान्न कोष के क्रियान्वयन की जिला एवं पंचायत स्तर पर समीक्षा की। इस संबंध में परिसदन भवन, चतरा में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में माननीय प्रभारी अध्यक्ष ने संबंधित पदाधिकारियों से योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों को समय पर एवं…

Read More

Bokaro : राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने बोकारो जिलान्तर्गत बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम, नावाडीह में आज आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल विद्यार्थियों को सम्मानित करने का नहीं, बल्कि स्व. बिनोद बिहारी महतो जी के विचारों और कार्यों को स्मरण करने का भी एक सशक्त अवसर है। उन्होंने कहा कि स्व. बिनोद बिहारी महतो एक महान विचारक, समाज-सुधारक और शिक्षा व क्षेत्रीय अस्मिता के प्रति समर्पित नेता थे, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा और सामाजिक चेतना के माध्यम से समाज में परिवर्तन की अलख जगाई।राज्यपाल ने झारखण्ड विधानसभा…

Read More

Chatra : जिले में सभी पात्र विद्यार्थियों का बैंक खाता खोले जाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी द्वारा शिक्षा विभाग के समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए कि जिले के प्रत्येक पात्र छात्र-छात्रा का बैंक खाता अनिवार्य रूप से खोला जाए, ताकि शैक्षणिक और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे बच्चों को मिल सके। उक्त निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय तथा अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से कार्य किया जा रहा है। सभी बैंकों के बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट्स (BC) विभिन्न विद्यालयों में जाकर बच्चों का खाता खोलने की प्रक्रिया…

Read More

चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में कृषि समेत अन्य  से संबंधित विभागों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से कृषि, बैंकिंग सेक्टर (एल.डी.एम.), भूमि संरक्षण, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, सांख्यिकी, गव्य विकास, पशुपालन तथा कृषि टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी (ATMA) से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने हेतु समन्वित प्रयास करने तथा योजनाओं का भौतिक व वित्तीय प्रगति प्रतिवेदन नियमित रूप से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष चर्चा हुई…

Read More

हजारीबाग : हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने जिला प्रशासन के सहयोग से पिछले चार महीनों से हजारीबाग में अवैध रूप से संचालित मेडिकल दुकानों के खिलाफ लगातार अभियान चला रखा है। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य बिना लाइसेंस और बिना फार्मासिस्ट चल रहे दवाखानों पर कार्रवाई कर, नशीली दवाओं की अवैध बिक्री को रोकना है। ट्रस्ट के सतत प्रयासों के फलस्वरूप ड्रग इंस्पेक्टर राजीव एक्का द्वारा अब तक 30 से अधिक मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी कर कार्रवाई की गई है। ये दुकानें बिना मान्यता प्राप्त फार्मासिस्ट के गैरकानूनी ढंग से दवाओं की बिक्री कर रही थीं। इस अभियान से हजारीबाग में…

Read More

Chatra : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदाता सूची की तैयारी एवं संशोधन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं विश्वासनीयता को और सशक्त बनाने हेतु Booth Level Agents (BLAs) की नियुक्ति को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, चतरा श्रीमती कीर्तिश्री जी ने की। बैठक में संबंधित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक एक बीएलए की नियुक्ति सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा किए जाने का निर्देश प्राप्त है। बीएलए के द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण के…

Read More

Chatra : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी कार्यालय में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) के अंतर्गत मोबिलाइजेशन सह-रजिस्ट्रेशन कैंप का सफल आयोजन किया गया। इसके निमित आज समाहरणालय परिसर से उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी द्वारा चयनित 64 युवाओं को “Astric Computers India Pvt. Ltd.” द्वारा रांची स्थित प्रशिक्षण केंद्र में भेजा गया, जहां वे डेटा इंट्री सेवा क्षेत्र से जुड़े प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह कार्यक्रम झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 104 युवाओं ने भाग लिया। युवाओं का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें योजना की जानकारी, संभावित करियर…

Read More