Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » रिम्स हॉस्पिटल में तड़प रहा है नवीन, हमलावर घूम रहा है खुलेआम, पुलिस की गिरफ्त से बाहर लोग
    Chatra News

    रिम्स हॉस्पिटल में तड़प रहा है नवीन, हमलावर घूम रहा है खुलेआम, पुलिस की गिरफ्त से बाहर लोग

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र के लमटा पंचायत स्थित आतमपुर गाँव के जमीनी विवाद के हमला में घायल नवीन रिम्स में कठिनाइयों से जूझ रहा है।उक्त विषय की जानकारी देते हुए नवीन के पिता राधेश्याम प्रसाद नें बताया कि लगभग डेढ़ माह पूर्व नवीन को गाँव के ही अजय रविदास एवं विक्रम कुमार अपने परिजनों के साथ मिलकर हमला करके अधमरा करके फेंक दिया था।तब से लेकर अभी तक रिम्स में ही नवीन का इलाज चल रहा है।घटना के बाद लावालौंग पुलिस के द्वारा उल्टा हमारे ऊपर ही दबाव बनाकर धमकाते हुए केश करके जेल भेजने की बात कहा गया था।एक तरफ नवीन डेढ़ माह से जींदगी मौत के बीच जूझ रहा है वहीं हमलावर विक्रम अब भी खुलेआम घूम रहा है।आगे उन्होंने बताया कि विगत डेढ़ माह पूर्व सुबह के समय नवीन घर के पीछे जमीन में घेरा बंदी का कार्य कर रहा था।इसी बीच अजय रविदास,काली साहू,कान्ती देवी,पप्पू कुमार,विक्रम कुमार,संगीता देवी,अमित कुमार,बासुदेव कुमार,गुड़िया देवी समेत अन्य लोग लाठी,टांगी,लोहे का पाईप लेकर अचानक नवीन के ऊपर हमला कर दिया था।और बेरहमी से उसे पीटने लगे।बीच बचाव में गई नवीन की पत्नी सुप्रिया देवी को भी उक्त लोगों नें बेरहमी से पीटाई कर दिया था।हमले में नवीन का एक पैर और हाथ टूट गया था।वही उसकी पत्नी के हाथ का अंगुली फ्रैक्चर हो गया था।ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद भी पुलिस प्रसाद का रवैया उदासीन है।जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश है।उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन के इस रवैये के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा।कभी भी अपराधी घटना को अंजाम देकर बेखौफ घुमेंगे।यहाँ तक की चतरा एसपी के पास गुहार लगाने के बावजूद भी हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।इस बावत थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा से पुछे जाने पर उन्होंने कहा कि अजय रविदास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।वहीं विक्रम की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।एक सप्ताह के अंदर विक्रम को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

    रिपोर्टर मो० साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    हथियार व जिंदा गोली के साथ दो गिरफ्तार, छापेमारी में देशी सिक्सर और बाइक बरामद

    November 22, 2026

    बकचुंबा पंचायत में पीएम आवास और अबुआ आवास के लाभुकों ने किया गृह प्रवेश, नए घर में पहुंचते ही खिले चेहरे

    November 21, 2026

    प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में आयोजित हुए कार्यक्रम, गृह प्रवेश के साथ प्रत्येक आवास के सामने लगाया गया पौधा

    November 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • हथियार व जिंदा गोली के साथ दो गिरफ्तार, छापेमारी में देशी सिक्सर और बाइक बरामद November 22, 2026
    • बकचुंबा पंचायत में पीएम आवास और अबुआ आवास के लाभुकों ने किया गृह प्रवेश, नए घर में पहुंचते ही खिले चेहरे November 21, 2026
    • प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में आयोजित हुए कार्यक्रम, गृह प्रवेश के साथ प्रत्येक आवास के सामने लगाया गया पौधा November 21, 2026
    • मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत उपायुक्त ने किया निष्पादित मामलों का स्थल सत्यापन November 21, 2026
    • मर्दनपुर सुरक्षित वन क्षेत्र में अफीम की खेती की तैयारी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार November 20, 2026
    • झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत चतरा जिले में 98 लाभुकों ने किया नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश November 20, 2026
    • वन भूमि में पोस्ता की बुवाई करते ट्रैक्टर और बीज जप्त, आरोपी फरार November 20, 2026
    • बंदारू सुरक्षित वन भूमि में अफीम की खेती की तैयारी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार,ड्रोन निगरानी से पकड़ा गया अवैध कृत्य, वन अधिनियम की धारा 33 के तहत कार्रवाई November 19, 2026
    • रबी कार्यशाला में किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी, मिट्टी जांच और वैज्ञानिक तकनीक अपनाने पर जोर November 19, 2026
    • कान्हाचट्टी प्रखंड की 10 पंचायतों में मजदूरी मद के लिए 48.35 लाख रुपये का आवंटन, चिरीदीरी पंचायत का नाम शून्य की सूची में; बीडीओ के पत्र से सामने आई आवंटन की तस्वीर November 18, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.