Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » हंटरगंज प्रखंड में उपायुक्त ने किया योजनाओं का व्यापक निरीक्षण, पारदर्शिता और गति पर विशेष बल
    Chatra News

    हंटरगंज प्रखंड में उपायुक्त ने किया योजनाओं का व्यापक निरीक्षण, पारदर्शिता और गति पर विशेष बल

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 16, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिला प्रशासन की विकास योजनाओं को जमीनी स्तर पर साकार रूप देने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के उद्देश्य से उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने आज हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और प्रखंड प्रशासन की टीम मौजूद रही। उपायुक्त ने प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में चल रही योजनाओं का क्रमवार निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को सख्त व स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव और देरी के लाभुकों तक पहुंचे।

    दौरे की शुरुआत करैली बार पंचायत से हुई, जहां उपायुक्त ने की झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी के दीदियों द्वारा आईएफसी (इंट्रीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर)योजना के तहत 35 एकड़ भूमि में की जा रही टमाटर की खेती का निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में जाकर पौधों की स्थिति को बारीकी से देखा और खेती कर रही महिलाओं से बातचीत की। दीदियों ने बताया कि समूह आधारित खेती से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। उपायुक्त ने इस पहल की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि खेती में सिंचाई की सुविधा सुदृढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री कुसुम योजना और टपक सिंचाई प्रणाली को जोड़ा जाए। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों को भी फसल की उपज और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नियमित तकनीकी मार्गदर्शन देने को कहा, ताकि इस पहल को बड़े पैमाने पर विकसित किया जा सके। इसके बाद उपायुक्त चकला पंचायत स्थित तुलसीपुर डैम पहुंचीं। यहां उन्होंने जलाशय की स्थिति, जल प्रबंधन और सिंचाई नेटवर्क का गहन निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    दौरे के अगले चरण में उपायुक्त हंटरगंज प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। वहां उन्होंने चिकित्सकों की उपस्थिति, मरीजों को दी जा रही सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और प्रसव कक्षों की व्यवस्था की बारीकी से जांच की। उपायुक्त ने वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर यह भी जाना कि उन्हें किस स्तर की सुविधाएं मिल रही हैं और किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट रूप से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनसुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहनी चाहिए।

    इसके बाद करमा पंचायत स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय में उपायुक्त ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली और छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष बल दिया। इसी दौरान विद्यालय प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण कर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

    दौरे के क्रम में उपायुक्त हटवारिया स्थित आरोग्य वन पार्क भी पहुंचीं। यहां वन विभाग द्वारा विकसित औषधीय पौधों और हरित क्षेत्र की सराहना करते हुए उन्होंने इसे ग्रामीण स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता के लिए एक सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे पार्क न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होंगे, बल्कि ग्रामीण समाज में स्वास्थ्य के प्रति चेतना जगाने का कार्य भी करेंगे।

    इसके उपरांत उपायुक्त ने करमा पंचायत में मनरेगा के तहत तैयार किए गए आम बागवानी परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाएं ग्रामीण परिवारों को स्थायी आय प्रदान करने में सक्षम हैं। बागवानी परियोजनाओं को सफलता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए रखरखाव, बाजार तक पहुंच और तकनीकी सहयोग को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों को भी इसमें सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

    अंत में उपायुक्त ने रामनारायण डिग्री कॉलेज में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से निर्मित नए भवन का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने कहा कि जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता योजनाओं को धरातल पर ईमानदारी से लागू कर वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य केवल योजनाएं शुरू करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि इन योजनाओं से लोगों के जीवन में ठोस बदलाव आए। हर अधिकारी और कर्मचारी की जवाबदेही तय है, और कार्यों में पारदर्शिता तथा गति किसी भी कीमत पर कम नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट संदेश दिया कि विकास कार्यों में न तो लापरवाही बर्दाश्त की जाएगी और न ही देरी। उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीणों से लगातार संवाद बनाए रखने, फील्ड विजिट को प्राथमिकता देने और योजनाओं के प्रभाव को ज़मीनी स्तर पर सुनिश्चित करने की अपील की।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में कल्याण विभाग पदाधिकारी अजय यादव की अगुवाई में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल वितरण

    July 11, 2026

    Chatra News : कल्याण विभाग द्वारा एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को 1000 साइकिलों का वितरण

    July 10, 2026

    Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में कल्याण विभाग पदाधिकारी मनोज कुमार की अगुवाई में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल वितरण

    July 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में कल्याण विभाग पदाधिकारी अजय यादव की अगुवाई में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल वितरण July 11, 2026
    • Chatra News : कल्याण विभाग द्वारा एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को 1000 साइकिलों का वितरण July 10, 2026
    • Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में कल्याण विभाग पदाधिकारी मनोज कुमार की अगुवाई में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल वितरण July 10, 2026
    • Chatra News : झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश July 10, 2026
    • घर लौट रहे सीआरपीएफ जवान की मौत, कोयला ढुलाई पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, 20 घंटे से सड़क जाम July 10, 2026
    • चतरा में राजद विधायक सुरेश पासवान का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा July 10, 2026
    • Chatra News : बारिश नहीं होने से किसानों में मायूसी,धान के बिचड़े की आधी अधूरी नहीं हो पाई पूरी July 10, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी-पांडेमहुआ मार्ग पर खतरे की घंटी: गाहड़ी नदी ने सड़क निगल ली, गांवों की आवाजाही संकट में July 9, 2026
    • Chatra News : अफीम मामले का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया July 9, 2026
    • Crime news : घर से निकलकर लौट न सकी बेटी: सिदकी गांव में कुएँ से मिली 19 वर्षीय शांति की मौत ने दौलत-रिश्तों पर सवाल खड़े किए” July 9, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.