Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » एनटीपीसी विस्थापन विवाद: बड़कागांव में न्याय की लड़ाई तेज, सत्याग्रह की चेतावनी – रवि पांडे
    Hazaribagh News

    एनटीपीसी विस्थापन विवाद: बड़कागांव में न्याय की लड़ाई तेज, सत्याग्रह की चेतावनी – रवि पांडे

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग/बड़कागांव। झारखंड के बड़कागांव में एनटीपीसी विस्थापितों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले 70 दिनों से धरने पर बैठे रैयतों ने अब चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 18 अगस्त के बाद कोयला खनन बंद कर दिया जाएगा। इसी कड़ी में समाजसेवी रवि पांडे ने सत्याग्रह पर बैठने की चेतावनी दी है।

    रवि पांडे ने आरोप लगाया कि बड़कागांव की विस्थापन समस्या को राजनीतिक परिवारों ने अपनी रोटियां सेंकने का माध्यम बना लिया है, जबकि असली पीड़ा स्थानीय आदिवासी व गरीब परिवारों की है। उन्होंने कहा कि “विस्थापितों की लड़ाई में आज तक कितने नेता या उनके परिवार ने बलिदान दिया? यह लड़ाई केवल राजनीति नहीं, बल्कि अस्तित्व की है।”

    रवि पांडे ने बताया बड़कागांव में परिवार वाद नहीं चलेगा। पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक योगेंद्र साव, उनकी पत्नी निर्मला देवी पूर्व विधायक और बेटी अम्बा प्रसाद पूर्व विधायक सह कांग्रेस की केंद्रीय महासचिव बड़कागांव के लोगों को बड़गालना बंद करे।

    “अपनी ही जमीन पर गार्ड बने लोग”

    रवि पांडे ने उदाहरण देते हुए बताया कि सिंदवारी पंचायत के सोनबरसा गांव के निवासी सुरेश राम (36 वर्ष) कभी अपनी जमीन के मालिक थे, लेकिन आज उसी कोयला प्रोजेक्ट में गार्ड की नौकरी करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अच्छी नौकरियाँ बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को मिलती हैं, जबकि विस्थापित परिवार दिहाड़ी या मामूली नौकरियों पर निर्भर हैं।

    पकरी बरवाडीह कोयला परियोजना से 19 गांव प्रभावित

    एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला परियोजना का विस्तार अब तक कम से कम 19 गांवों तक फैल चुका है। इनमें कई गांव जैसे इतिज, चुरचू और उरूब पूरी तरह उजड़ चुके हैं। आधिकारिक दस्तावेज़ों के अनुसार, पहले चरण में परियोजना के लिए 3319 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई है, जिसमें 1950 हेक्टेयर कृषि भूमि, 101 हेक्टेयर आवासीय भूमि और लगभग 644 हेक्टेयर वन भूमि शामिल है।

    नेताओं और जनप्रतिनिधियों से समर्थन की अपील

    रवि पांडे ने स्थानीय विधायक रौशन लाल चौधरी और सांसद मनीष जयसवाल से विस्थापितों की मांगों का समर्थन करने की अपील की है। उनका कहना है कि अगर न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा।

    जनसांख्यिकी पर असर

    उन्होंने कहा कि खनन ने जहां स्थानीय आदिवासी और दलित समुदायों को विस्थापित किया है, वहीं दूसरी ओर बाहरी राज्यों से प्रवासी लोग रोजगार की तलाश में यहां आकर बस रहे हैं। इससे झारखंड की सामाजिक और सांस्कृतिक संरचना पर गहरा असर पड़ा है।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Crime News : बड़कागांव पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथी को दबोचा, हथियार और पर्चे बरामद

    September 6, 2026

    सिरते तैय्यबा की झलक: 8 स्टॉल में बच्चियों ने पेश की पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और इस्लामी इतिहास की कहानी

    August 30, 2026

    Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट!

    July 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.