Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » रेडियो जोहार का शुभारंभ जल्द : हजारीबाग को मिलेगा अपना पहला सामुदायिक एफएम स्टेशन
    Hazaribagh News

    रेडियो जोहार का शुभारंभ जल्द : हजारीबाग को मिलेगा अपना पहला सामुदायिक एफएम स्टेशन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 3, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग | शहर को जल्द ही अपनी आवाज़ दुनिया तक पहुँचाने का एक नया, सशक्त माध्यम मिलने जा रहा है। आज प्रेस क्लब, हजारीबाग में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जिले के पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन “रेडियो जोहार 90.4 एफएम” के शुभारंभ की घोषणा की गई। यह रेडियो स्टेशन 2 अक्टूबर 2025 से 24 घंटे प्रसारण शुरू करेगा और हजारीबाग से लगभग 40 किलोमीटर की परिधि तक सुना जा सकेगा।

    प्रेस वार्ता में रेडियो जोहार के संरक्षक दिनेश कुमार, जनसंपर्क अधिकारी रूद्र प्रताप, गौरव कुमार सिंह, डॉ. अनवर हुसैन, और चेयरमैन प्रवीण कुमार विशेष रूप से मौजूद थे।

    चेयरमैन प्रवीण कुमार ने बताया कि सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है। उन्होंने कहा, “रेडियो जोहार पूरी तरह से समाज के लिए, समाज के साथ और समाज द्वारा संचालित होगा। यह मंच हजारीबाग की सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा।”

    क्या है सामुदायिक रेडियो का उद्देश्य?

    सामुदायिक रेडियो कमर्शियल या सरकारी रेडियो चैनलों से अलग होता है। इसका केंद्रबिंदु होता है स्थानीय समुदाय। इसमें प्रसारित कार्यक्रम समाज के ज्वलंत मुद्दों, जनकल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, स्थानीय संस्कृति और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता जैसे विषयों पर केंद्रित होंगे।

    रेडियो जोहार से जुड़ेंगे समाज के सभी वर्ग:

    रेडियो जोहार की योजना में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है —जिला प्रशासन के अधिकारी, जन प्रतिनिधि और राजनेता, शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक कार्यकर्ता व एनजीओ, व्यापारी वर्ग, डॉक्टर, अस्पताल, सीएसआर के तहत सहयोग देने वाले कॉर्पोरेट, स्थानीय कलाकार, संगीतकार और लेखक

    यह मंच स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान और मंच प्रदान करेगा, जिससे युवाओं और कलाकारों को अपने हुनर को साझा करने का अवसर मिलेगा।

    एडवाइजरी कमेटी और रिपोर्टर टीम:

    रेडियो जोहार की कार्यक्रम निर्माण और दिशा तय करने के लिए 8 सदस्यों की एडवाइजरी कमेटी गठित की जाएगी, जिसका नेतृत्व एक अध्यक्ष करेंगे। साथ ही, 100 ‘रेडियो सखी’ (स्थानीय रिपोर्टर और कलाकार) की भी नियुक्ति होगी। टेक्निकल स्टाफ और रेडियो जॉकी की भर्ती के लिए जल्द ही पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी वेबसाइट पर साझा की जाएगी।

    सुझाव और भागीदारी के लिए वेबसाइट:

    रेडियो जोहार की आधिकारिक वेबसाइट — https://fmradiojohaar.in/ और www.jansewa.org पर आमजन अपने सुझाव भी दे सकते हैं और इच्छुक लोग इसमें सक्रिय भागीदारी कर सकते हैं।

    रेडियो जोहार सिर्फ एक रेडियो स्टेशन नहीं, बल्कि हजारीबाग की आवाज़ और आत्मा बनेगा। यह पहल ना केवल सूचना का सशक्त माध्यम बनेगी, बल्कि समाज में जागरूकता, सहभागिता और परिवर्तन की नई लहर लाएगी।t रहा है। आज प्रेस क्लब, हजारीबाग में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जिले के पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन “रेडियो जोहार 90.4 एफएम” के शुभारंभ की घोषणा की गई। यह रेडियो स्टेशन 2 अक्टूबर 2025 से 24 घंटे प्रसारण शुरू करेगा और हजारीबाग से लगभग 40 किलोमीटर की परिधि तक सुना जा सकेगा।

    प्रेस वार्ता में रेडियो जोहार के संरक्षक दिनेश कुमार, जनसंपर्क अधिकारी रूद्र प्रताप, गौरव कुमार सिंह, डॉ. अनवर हुसैन, और चेयरमैन प्रवीण कुमार विशेष रूप से मौजूद थे।

    चेयरमैन प्रवीण कुमार ने बताया कि सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है। उन्होंने कहा, “रेडियो जोहार पूरी तरह से समाज के लिए, समाज के साथ और समाज द्वारा संचालित होगा। यह मंच हजारीबाग की सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा।”

    क्या है सामुदायिक रेडियो का उद्देश्य?

    सामुदायिक रेडियो कमर्शियल या सरकारी रेडियो चैनलों से अलग होता है। इसका केंद्रबिंदु होता है स्थानीय समुदाय। इसमें प्रसारित कार्यक्रम समाज के ज्वलंत मुद्दों, जनकल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, स्थानीय संस्कृति और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता जैसे विषयों पर केंद्रित होंगे।

    रेडियो जोहार से जुड़ेंगे समाज के सभी वर्ग:

    रेडियो जोहार की योजना में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है —जिला प्रशासन के अधिकारी, जन प्रतिनिधि और राजनेता, शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक कार्यकर्ता व एनजीओ, व्यापारी वर्ग, डॉक्टर, अस्पताल, सीएसआर के तहत सहयोग देने वाले कॉर्पोरेट, स्थानीय कलाकार, संगीतकार और लेखक

    यह मंच स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान और मंच प्रदान करेगा, जिससे युवाओं और कलाकारों को अपने हुनर को साझा करने का अवसर मिलेगा।

    एडवाइजरी कमेटी और रिपोर्टर टीम:

    रेडियो जोहार की कार्यक्रम निर्माण और दिशा तय करने के लिए 8 सदस्यों की एडवाइजरी कमेटी गठित की जाएगी, जिसका नेतृत्व एक अध्यक्ष करेंगे। साथ ही, 100 ‘रेडियो सखी’ (स्थानीय रिपोर्टर और कलाकार) की भी नियुक्ति होगी। टेक्निकल स्टाफ और रेडियो जॉकी की भर्ती के लिए जल्द ही पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी वेबसाइट पर साझा की जाएगी।

    सुझाव और भागीदारी के लिए वेबसाइट:

    रेडियो जोहार की आधिकारिक वेबसाइट — https://fmradiojohaar.in/ और www.jansewa.org पर आमजन अपने सुझाव भी दे सकते हैं और इच्छुक लोग इसमें सक्रिय भागीदारी कर सकते हैं। रेडियो जोहार सिर्फ एक रेडियो स्टेशन नहीं, बल्कि हजारीबाग की आवाज़ और आत्मा बनेगा। यह पहल ना केवल सूचना का सशक्त माध्यम बनेगी, बल्कि समाज में जागरूकता, सहभागिता और परिवर्तन की नई लहर लाएगी।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका !

    February 3, 2026

    Hazaribagh, jharkhand : खिरगांव में मस्जिद-ए-ताजुश्शरिया का भव्य उद्घाटन, आस्था और एकता का संदेश,टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय लोग रहे मौजूद, मस्जिद बनेगी क्षेत्र का आध्यात्मिक केंद्र

    January 31, 2026

    10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में योगदान का किया आह्वान

    December 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण February 4, 2026
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.