Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की हुई व्यापक समीक्षा
    Hazaribagh News

    जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की हुई व्यापक समीक्षा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति, जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों तथा लंबित बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

    मातृ वंदना योजना में लापरवाही पर निर्देश

    बैठक में मातृ वंदना योजना की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने हंटरगंज प्रखंड के सीडीपीओ से स्पष्टीकरण की मांग की, जबकि प्रतापपुर सीडीपीओ का वेतन अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया।

    ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने पर बल

    योजना के अंतर्गत शत प्रतिशत लाभुकों का फेशियल रिकॉग्निशन आधारित ई-केवाईसी सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त ने DIO की अध्यक्षता में CSC मैनेजर, UID-DPM एवं EDM को शामिल करते हुए एक विशेष समिति गठित की है। समिति को साप्ताहिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

    सेविकाओं के कार्यों की निगरानी और अनुशासनात्मक कार्रवाई

    बैठक में बताया गया कि 70% से कम कार्य निष्पादन करने वाली सेविकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए मानदेय स्थगित करने का निर्देश दिया गया है।

    पोषण ट्रैकर ऐप का सख्त उपयोग

    पोषण ट्रैकर ऐप पर दर्ज उपस्थिति के आधार पर पूरक पोषाहार (HCM) का भुगतान करने का निर्देश सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को दिया गया। साथ ही, सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को ग्राउंड विजिट कर जिओ टैग फोटो के साथ रिपोर्ट प्रत्येक माह जिला समाज कल्याण कार्यालय में जमा करने का निर्देश जारी किया गया।

    पोषण वाटिका एवं विद्युत कनेक्शन पर विशेष ध्यान

    बैठक में शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका की स्थापना एवं बिजली कनेक्शन हेतु ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।

    सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

    18-19 वर्ष की लाभुक किशोरियों के आवेदन पत्र सभी सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं से संग्रह कर समय पर जमा करने का आदेश दिया गया।

    समर अभियान एवं कुपोषण पर कार्य

    समर अभियान के अंतर्गत ग्रोथ मॉनिटरिंग को सटीक और अद्यतन करने, कुपोषित बच्चों को MTC केंद्रों में भर्ती कराने तथा सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

    सखी वन स्टॉप सेंटर की समीक्षा

    बैठक में सखी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई और आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर चर्चा की गई।
    बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती रीना साहू, समर अभियान के जिला क्षेत्रीय प्रबंधक श्री शंभू बड़ाईक, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, तथा जिले की सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित रहीं। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि समाज कल्याण की योजनाएं सीधे ज़रूरतमंदों से जुड़ी होती हैं, अतः इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पूरी व्यवस्था को पारदर्शी, समयबद्ध और ज़मीनी कार्यान्वयन पर आधारित बनाने के लिए सभी अधिकारियों को प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Crime News : बड़कागांव पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथी को दबोचा, हथियार और पर्चे बरामद

    September 6, 2026

    सिरते तैय्यबा की झलक: 8 स्टॉल में बच्चियों ने पेश की पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और इस्लामी इतिहास की कहानी

    August 30, 2026

    Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट!

    July 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.