Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » कृष्ण बल्लभ सहाय और सिद्धू कान्हू की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की घटना पर हजारीबाग में विरोध; एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
    Hazaribagh News

    कृष्ण बल्लभ सहाय और सिद्धू कान्हू की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की घटना पर हजारीबाग में विरोध; एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग, हजारीबाग में राष्ट्रनायकों की प्रतिमाओं के साथ हुई तोड़फोड़ की घटनाओं को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला इकाई ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को प्रधान कैफेटेरिया सभागार में आयोजित एक आपात बैठक में महासभा ने एकीकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं धरतीपुत्र श्री कृष्ण बल्लभ सहाय और वीर स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू कान्हू की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की कड़ी निंदा की।

    बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक नाथ सहाय ने की। उन्होंने कहा कि संत कोलंबस महाविद्यालय के समीप पार्क में स्थित श्री कृष्ण बल्लभ सहाय की आदमकद प्रतिमा को जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया गया है, जबकि पी.डब्ल्यू.डी. चौक पर सिद्धू कान्हू की प्रतिमा के साथ भी अपमानजनक छेड़छाड़ की गई, जो न केवल एक गंभीर आपराधिक कृत्य है, बल्कि शहर की गरिमा और इतिहास पर सीधा प्रहार है।

    महासभा ने इस घटना को लेकर हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से यह मांग की है कि अपराधियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो संगठन समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन करेगा।

    बैठक में शामिल प्रमुख सदस्य : अनिल कुमार लाल – कार्यकारी जिला अध्यक्ष, नवल किशोर प्रसाद – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. प्रभात कुमार प्रधान – जिला मंत्री, शशिकांत श्रीवास्तव – जिला संगठन मंत्री, अंजनी कुमार सिन्हा – जिला कोषाध्यक्ष, राजीव रंजन – जिला महामंत्री, ललित मोहन – कार्यालय प्रभारी, बैजनाथ लाल – अध्यक्ष, उत्तरी शिवपुरी, संजय कुमार सिन्हा – कार्यकारी अध्यक्ष, शिवपुरी,
    सुधा वर्मा – महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, प्रियंका सिन्हा – युवा अध्यक्ष, संयुक्त सिन्हा – उपाध्यक्ष, शशि भूषण प्रसाद, उपेंद्र कुमार सिन्हा – कार्यकारिणी सदस्य

    बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकमत से यह निर्णय लिया कि ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और समाज के महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए संगठन सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा।

    यह बैठक न केवल आक्रोश की अभिव्यक्ति थी, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए एक संगठित चेतावनी भी।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Crime News : बड़कागांव पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथी को दबोचा, हथियार और पर्चे बरामद

    September 6, 2026

    सिरते तैय्यबा की झलक: 8 स्टॉल में बच्चियों ने पेश की पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और इस्लामी इतिहास की कहानी

    August 30, 2026

    Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट!

    July 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.