Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » छड़वा मैदान में गूंजे “या हसन-या हुसैन”, नवमी को उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब
    Hazaribagh News

    छड़वा मैदान में गूंजे “या हसन-या हुसैन”, नवमी को उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग/छड़वा: मोहर्रम की नवमी को छड़वा मोहर्रम मैदान में एक ऐतिहासिक मेला देखने को मिला। इस दिन तेरह गांवों के जुलूसों ने यहां पहुंचकर एकता, आस्था और शौर्य की अनोखी झलक पेश की। खुटरा, बालियन, हेडलाग, गढ़ोखर हुसैनी मोहल्ला, गढ़ोखर पगार मोहल्ला, रोमी, पबरा, सुल्मी, हरना, लुपुंग, पिचरी और सारुगढ़ु गांवों के अखाड़ों ने छड़वा मैदान में भाग लिया। इन जुलूसों में 70 से 90 फीट ऊंचे गगनचुंबी इस्लामी परचम शामिल थे, जो देखने वालों को कर्बला की याद दिला रहे थे। इस मौके पर “या हसन – या हुसैन” के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा। युवाओं ने परंपरागत हथियारों के साथ शौर्य के करतब दिखाए, जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस वर्ष नवमी के दिन छड़वा मैदान में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ी, जिससे दसवीं मोहर्रम की भीड़ जैसा प्रतीत हो रहा था। यह मेला इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में आयोजित किया गया। जैसे कर्बला की भूमि पर इमाम हुसैन और उनके साथियों ने तीन दिन तक भूखे-प्यासे रहकर अत्याचार का डटकर सामना किया, वैसी ही भावना यहां के हर हुसैनी में दिखाई दी।कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष मुख्तार अंसारी, सचिव नौशाद खान, कोषाध्यक्ष इत्तेफ़ाक आलम, मीडिया प्रभारी साजिद अली खान, महबूब आलम, कमाल इराकी, अकमल अंसारी, अनवारूल हक, जमशेद खान, फिरोज खान, मो लतीफ, मो इम्तियाज, मो इकराम अंसारी, अफताब आलम, बबलू अंसारी, इसराइल खान, औबेदुल्ला मलिक, मो अकबर, डिस्को खान, मिसबाहुल इस्लाम, मो हैदर, मो मिन्हाज, जहांगीर अली आदि सैकड़ों गणमान्य लोगों की भूमिका अहम रही। प्रशासनिक स्तर पर भी चाक-चौबंद व्यवस्था दिखी, जिसमें सदर सीओ मयंक भूषण, सदर एसडीपीओ अमित आनंद, कटकमसांडी अंचल अधिकारी अनिल कुमार, बीडीओ पूजा कुमारी, पेलावल थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे, लोहसिंघना थाना प्रभारी पुन्नू कुमार यादव, एम ओ शौकत अली, स्वास्थ्य विभाग के भी लोग उपस्थित रहे। छड़वा मोहर्रम मेला अब न सिर्फ हजारीबाग, बल्कि पूरे झारखंड के लिए आस्था, एकता और संस्कृति की मिसाल बन चुका है।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh News : दिनदहाड़े बैंक लूट का हजारीबाग पुलिस ने किया खुलासा अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत 3 शातिर अपराधियों को धर दबोचा, करोड़ों का सोना-नकदी बरामद!

    May 3, 2026

    Hazaribagh News : मिलेनियम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास, यावर हुसैन जिले के टॉप 10 में शामिल

    April 17, 2026

    Hazaribagh News हजारीबाग-चतरा में बौद्ध संस्थान की मांग तेज, संजय मेहता ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

    April 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Ranchi News : चलती ट्रेन में अवैध देशी पिस्तौल लहराकर यात्रियों को धमकाने वाले दो अपराधियों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार May 7, 2026
    • Ranchi News : मुख्यमंत्री ने प्रतिभाशाली बाल तैराक इशांक सिंह को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें 5 लाख रुपए का चेक, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित। May 7, 2026
    • Chatra News : परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्रदर्शन, पीएम. श्री. उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग ने रचा इतिहास May 7, 2026
    • Chatra News : नशे की लत तोड़ो, स्वस्थ भारत बनाओ: चतरा कॉलेज में एसएसबी का जोरदार जागरूकता अभियान! May 7, 2026
    • Chatra News : दिव्यांग शिक्षक अजय राणा बने मिसाल, संघर्ष और सेवा की कहानी ने जीता दिल May 7, 2026
    • Chatra News : बिजली विहीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यादव नगर May 7, 2026
    • Chatra News : महंगाई के विरोध में चतरा झामुमो का धरना-प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी May 7, 2026
    • Chatra News : पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या , भाई, भौजाई व एक अन्य हिरासत में May 7, 2026
    • Chatra News : 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार : गिद्धौर पुलिस की सशक्त छापेमारी, 3 बाइक व 6 मोबाइल जब्त May 7, 2026
    • Chatra News : चतरा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत May 6, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.