

Chatra : दिल्ली पब्लिक स्कूल पीतीज में स्कूल के खेल मैदान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया ।विद्यालय के संचालक श्री जितेन्द्र चन्द्रवंशी व प्रधानाध्यापक उन्नी कृष्णन ने दिप प्रज्वलित व फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया । संबोधन में श्री चन्द्रवंशी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चे संयम और अनुशासन सीखते है और खेल की भावना का विकाश होता है ।साथ ही सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दी एवम मंगल भविष्य की कामना की।विद्यालय के कॉर्डिनेटर अशोक पंडित ने बताया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल पीतीज में प्रतिवर्ष खेलकूद प्रतियोगिता का अयोजन किया जाता है इस वर्ष तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 60 मीटर रेस ,80 मीटर रेस,100 मीटर रेस ,जेवलिन थ्रो (भाला फेंक ), शॉटपुट थ्रो (गोला फेंक),डिस्कर्स थ्रो (चक्का फेंक ),लम्बी कूद ,ऊँची कूद , कब्बड्डी ,वॉलीबॉल ,बैडमिंटन ,शेक रेस ,म्यूजिकल चेयर , योग एवं अन्य कई प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है प्रतियोगिता (4 ) चार ग्रुप सिधुकान्हू हाउस, बिरसा मुंडा हाउस, महात्मा गांधी हाउस ,सुभाष चन्द्र बोस हाउस के छात्र छात्राओ के बीच होगा । खेलकूद आयोजन में विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रंजन कुमार, सुमित कुमार ने मुख्य निर्णायक के रूप में कार्य कर रहे है साथ ही ब्रजेश कुमार, राकेश राणा, पवन पाण्डेय, प्रीतम सिंह, नीतीश मण्डल, प्रवीण कुमार, संदीप कुमार, अनिल कुमार, प्रहलाद कुमार, मनीष सुमन, जुनैद आलम, पंकज महतो,नीलम श्रीवास्तव, रौशनी प्रवीण, खुशबू कुमारी, खुशी कुमारी, साक्षी सिन्हा, मनीषा कुमारी, ज्योति कुमारी, चान्दनी कुमारी, सुषमा कुमारी, पुष्पा एक्का, रूबी सिंह, ज्योति केशरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।आज उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का परिणाम इस प्रकार है प्रीप्राईमरी एवं प्राईमरी के प्रतिभागियों ने पज़्ज़ल रेस में सिदुकान्हू हाउस के आर्यन कुमार प्रथम, सुभाष चंद्र बोस हाउस के शाहरुख द्वितीय, बिरसा मुंडा हाउस के मानशी कुमारी तृतीय, फन रेस में सुभाष चन्द्र बोस हाउस के साक्षी एवं लक्की प्रथम, महात्मा गांधी हाउस के अभिनव एवं रिशु द्वितीय,बिरसा मुंडा हाउस के मानशी एवं वंशिका तृतीय, फ्रॉग जम्प रेस में सुभाष चन्द्र बोस हाउस के बालक वर्ग में आनन्द ,सिदुकान्हू हाउस के बालिका वर्ग में अनुराधा प्रथम, बिरसा मुंडा हाउस के बालक वर्ग में शिवम प्रथम, महात्मा गांधी हाउस के बालिका वर्ग में सोनाली कुमारी द्वितीय,महात्मा गांधी हाउस के बालक वर्ग में आयुष कुमार तृतीय ,बालिका वर्ग में अक्षिता तृतीय ,एवं कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सुभाष चन्द्र बोस हाउस और महात्मा गांधी हाउस के प्रतिभागी फाइनल में प्रवेश किये, एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सिदुकान्हू हाउस और बिरसा मुंडा के प्रतिभागी फाइनल में प्रवेश किये
