Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Friday, October 24, 2025
Chatra News

दो वृद्ध महिलाओं का आधार कार्ड अलग अलग तो है पर नंबर एक पेंसन बाधित

 चतरा :-गिद्धौर प्रखंड के सलगा गांव के दो वृद्ध महिलाओं का पेंशन बाधित हो गया। बाधित होने का कारण दोनों का अलग-अलग आधार तो कार्ड है।परंतु आधार नंबर एक समान है।जिसके कारण एक वृद्ध महिला को मिल रहा पेंशन बंद हो गया। जबकि दूसरी महिला द्वारा दिया गया पेंशन का आवेदन स्वीकृत नहीं हो पा रहा है। बताया जाता है कि सलगा गांव के लोकिया भुइंया के पत्नी बिफनी देवी व जगदीश यादव की पत्नी नगिया देवी का आधार कार्ड अलग अलग है।परंतु दोनों के कार्ड में एक समान नंबर 47079 8211986 दर्ज है।वैसे में बिफिया देवी का पेंशन 2018 से बंद हो गया। जबकि नागिया देवी का आवेदन स्वीकृत नहीं हो पा रहा है। गिद्धौर के पूर्व उपमुखिया सुरेश प्रसाद राणा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ साथ उपायुक्त से दोनों वृद्ध महिलाओं का आधार पुनः अगल अलग बनाने की की मांग किया है। इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दे दिया है।

 संवाददाता कुदूस आलम 

Leave a Response