गिद्धौर (चतरा):प्रखंड के मुख्य चौक पर समाज कल्याण विभाग के तत्वधान में मंगलवार को नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक में डायन प्रथा पर नाट्यकला डहुरी के कलाकारों द्वारा लघु नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में कलाकारों द्वारा डायन भूत के चक्कर में कितनी जिंदगी बर्बाद हो रही है इसकी विस्तृत जानकारी लोगों को दिया गया।ओझा गुनी के द्वारा भोली भाली ग्रामीणों को कैसे अपने झांसे में लेते हैं। इसका भी बखूबी उदाहरण दिया। नाटक के कलाकारों द्वारा ग्रामीणों को डायन प्रथा पर विश्वास नहीं करने के साथ-साथ आपसी समन्वय बनाने की भी अपील किया गया।
संवाददाता कुदूस आलम

