चतरा उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारियों के साथ ज़ूम वीडियो मीटिंग कर विकास योजनाओं का जायजा लिए। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कृषि सुखाड़ राहत योजना, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना,मुख्यमंत्री पशुधन योजना आदि अन्य योजनाओं के प्रगति का प्रखंडवार उन्होंने समीक्षा की।उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि वे लक्ष्यानुरूप सेवा भाव के साथ कार्य करें।योजनाओं का लाभ देने के लिए वे ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करें साथ ही उन आवेदनों का डेटा इंट्री भी ससमय कराएं ताकि निर्धन जरूरतमंदों को ससमय लाभ की राशि डीबीटी के माध्यम से प्राप्त हो सके। बैठक के क्रम बात उभर कर सामने आई कि दिन में सर्वर की धीमी गति के कारण आवेदनों की डेटा एंट्री धीमी है इसपर उपायुक्त ने निदेश दिया कि संध्याकालीन जब सर्वर की गति तेज हो उस समय सेवा भाव के साथ कार्य करें तभी जरूरतमंदों को समय पर लाभ प्राप्त हो सकता है।सभी विकास पदाधिकारियों को उन्होंने लक्ष्यानुरूप कार्य मे तेजी लाने का निदेश दिया।साथ ही उन्होंने योजनावद्ध कार्य करने की भी नसीहत दी।
Related Posts
Add A Comment


