गिद्धौर (चतरा):प्रखंड मुख्यालय के बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को दांगी कुशवाहा समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चुनाव पर्यवेक्षक देवचरण दांगी ने किया। बैठक में 30 दिसंबर को उटा में जिला सम्मेलन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। जबकि जिला कार्यकारिणी की बैठक में ही जिला कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा।समाज के जिला अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष चुनाव को लेकर गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यार्थी 23 से 27 दिसंबर तक पर्यवेक्षक देवाचरण दांगी के समक्ष नामांकन करेंगे। जबकि 28 को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। इस प्रकार 29 को अभ्यार्थियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा।जबकि 30 तारीख को उटा में आयोजित जिला सम्मेलन में कमेटी की घोषणा किया जाएगा। नामांकन सुबह 10:00 से 5:00 बजे तक की जाएगी। नामांकन के समय अभ्यर्थियों को एक समर्थक व एक प्रस्तावक लाना अनिवार्य है। बैठक में बैठक में निवर्तमान समाज के जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार, राम लखन दांगी जिला संरक्षक, महासचिव राजू लाल वर्मा,जहरजाम के प्रभाकर कुमार वर्मा,करनी के नवल किशोर नवल,पत्थलगढ्ढा के राजेंद्र प्रसाद, मयूरहंड के मनोज दांगी, मुखिया निर्मला देवी, पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी, विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी,परमेश्वर दांगी,सुरेश राम दांगी,अशोक दांगी,इंद्रदेव प्रसाद दांगी,दुलीराम महतो सहित थे।
संवाददाता,कुदुस आलम

