Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी और एस.एस.आर-2024 से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न। शत प्रतिशत योग्य बिरहोर परिवार को मतदाता सूची से जोड़ें
    Hazaribagh News

    आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी और एस.एस.आर-2024 से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न। शत प्रतिशत योग्य बिरहोर परिवार को मतदाता सूची से जोड़ें

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान ने आगामी लोक सभा चुनाव एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित समीक्षात्मक बैठक कर दिए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश। बैठक में मुख्य रूप से 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 अंतर्गत 27 अक्टूबर से 09 दिसम्बर 2023 तक चलने वाले विशेष अभियान जिसमें फार्म 6, 7 एवं 8 समेत अन्य की बिन्दुवार समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि वैसे मतदान केन्द्र जो जर्जर स्थिति में हैं और जहां पहुंच पथ नहीं है वैसे मतदान केन्द्रों को चिन्हित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराते हुए आवश्यक ब्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु स्वीप गतिविधि के अंतर्गत चुनाव पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कहा कि स्वीप गतिविधि को ज्यादा से ज्यादा आयोजित कर मतदाताओं को अनिवार्य मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

    सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतापपुर द्वारा सही समय पर प्रतिवेदन नहीं देने पर कारण पृच्छा की गई।

    वहीं बैठक में पूर्व में हुए मतदान प्रतिशत का आकलन करते हुए आगामी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो। पूर्व में हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत हाउस टू हाउस सर्वे की समीक्षा के क्रम में कहा कि जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है या वे कहीं अन्य जगह चले गए हैं उसके सत्यापन का कार्य करते हुए फार्म 7 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची से विलोपित करें। वहीं फार्म 6 को लेकर कहा कि सभी योग्य मतदाताओं का फार्म 6 भरकर मतदाता सूची में उनका नाम जोड़े। साथ ही कहा कि वैसे मतदाता जो स्थायी रूप से दूसरे जिले एवं राज्य में शिफ्ट कर गये है उन्हे भी चिन्हित कर मतदाता सूची से नाम हटाएं। वहीं मतदाता सूची में ब्लैक एण्ड वाईट फोटो, ब्लर फोटो है तो उसे हटाते हुए मतदाताओं का गुणवत्ता युक्त फोटो लगाएं। 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के मतदाताओं को चिन्हित करने के साथ साथ दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। उन्होने कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि जिले के अंदर रह रहे  आदिम जनजाति के परिवारों का शत प्रतिशत मतदाता सूची में नाम शामिल हो। उपायुक्त ने आगामी लोक सभा चुनाव 2024 की तैयारी की समीक्षा करते हुए कहा निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में चुनाव की तैयारी छः माह पहले हर हाल में कर लेे। वहीं चुनाव के दौरान गठन होने वाले कोषांग के नोडल पदाधिकारियों से भी उनके कार्यो के बारे में जानकारी लेते हुए उनकी समीक्षा की गई। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत 27 अक्टूबर से 09 दिसम्बर 2023 तक चलने वाले विशेष अभियान को लेकर सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण करें और मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान में कार्य कर रहे बी0एल0ओ0 एवं सुपरवाईजर  से फार्म 6, 7 एवं 8 संग्रह कर प्रतिवेदन जिला मुख्यालय को ससमय उपलब्ध कराएं। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चतरा अविनाश कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया अशोक प्रियदर्शी, पुलिस उपाधीक्षक केदार राम, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका !

    February 3, 2026

    Hazaribagh, jharkhand : खिरगांव में मस्जिद-ए-ताजुश्शरिया का भव्य उद्घाटन, आस्था और एकता का संदेश,टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय लोग रहे मौजूद, मस्जिद बनेगी क्षेत्र का आध्यात्मिक केंद्र

    January 31, 2026

    10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में योगदान का किया आह्वान

    December 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Jharkhand,चतरा नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: अध्यक्ष पद हेतु 22 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 22 वार्डों से 91 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए पर्चे February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण February 4, 2026
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.