गिद्धौर(चतरा):थाना क्षेत्र के बारियातु पंचायत के बघमरी मोड़ के समीप गुरुवार की देर शाम एक अनियंत्रित बाइक पेड़ से जा टकराया।इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों की तत्परता से घायल युवक को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से बेहतर इलाज को ले सदर अस्पताल चतरा भेज दिया गया।घायल युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के तपेज आरा निवासी अशोक सिंह का पुत्र प्रतीक कुमार के रूप में हुई है।स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच करने में जुटी है।
संवाददाता कुदूस आलम

