गिद्धौर (चतरा):सड़क सुरक्षा अभियान के तहत गिद्धौर पुलिस द्वारा शुक्रवार को थाना क्षेत्र के चतरा-हजारीबाग सिमाना बलबल में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल कर रहे थे। शुक्रवार को गिद्धौर पुलिस प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्र के बलबल में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस क्रम में बगैर हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहे यात्रियों को हेलमेट पहनने की अपील किया। जबकि चार पहिया वाहन चला रहे चालक व उप चालक को सीट बेल्ट लगाने की अपील किया।थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा में तत्पर है।आपकी सुरक्षा के लिए ही समय-समय पर पुलिस प्रशासन वाहन चेकिंग अभियान चलाती है। ताकि चालकों में जागरूकता आ सके और वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें। इस क्रम में आवश्यक कागजातों का भी जांच किया गया।मौके पर पुलिस बल के जवान उपस्थित थे
संवाददाता कुदूस आलम


