Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » हजारीबाग में ब्रह्मऋषि समाज ने धूमधाम से मनाई बिहार केशरी श्रीबाबू की जयंती,सदर विधायक और मांडू विधायक सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल, सभी ने माल्यार्पण कर किया नमन
    Hazaribagh News

    हजारीबाग में ब्रह्मऋषि समाज ने धूमधाम से मनाई बिहार केशरी श्रीबाबू की जयंती,सदर विधायक और मांडू विधायक सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल, सभी ने माल्यार्पण कर किया नमन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हज़ारीबाग : स्वामी सहजानन्द सेवा संस्थान (ब्रह्मऋषि समाज) हज़ारीबाग द्वारा स्थानीय पुलिस लाइन स्थित राजकीयकृत श्रीकृष्ण आरक्षी बाल उच्च विद्यालय के श्रीकृष्ण सभागार परिसर में शनिवार को आयोजित बिहार केशरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की 136वीं जयन्ती समारोह धूमधाम से मनाया गया। मौके पर विषेश रूप से हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, समाजसेवी शिवलाल महतो सहित ब्रह्मर्षि समाज के दर्जनों गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर
    श्रीबाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया । मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने श्री बाबू के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला और स्वतंत्रता संग्राम में इस विभूति रूपी सिपाही के जीवन की आत्म शक्ति को वर्तमान समाज के सभी लोगों के लिए आत्मसात करने और इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत बताई। उन्होंने ब्रह्मऋषि समाज के आदर्श स्वामी सहजानंद सरस्वती की आदमकद प्रतिमा भेंट करने का भी घोषणा किया तथा हजारीबाग शहर में ऐसे महापुरुष की प्रतिमा होने की बात कही। विधायक मनीष जायसवाल ने यह भी कहा की श्रीकृष्ण बाबू की प्रतिमा स्थापित रहने वाले आरक्षी स्कूल के हॉल का जल्द डीएमएफटी मद से मरमत्ती हेतु जिला प्रशासन से आग्रह करते हुए अपनी अनुसंशा देने की भी बात कही। मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा की श्रीबाबू समाज के सच्चे जननेता थे और ऐसे व्यक्तित्व को आदर्श मानकर हमें उनसे सीख लेते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। विस्थापित संघ के अध्यक्ष शिवलाल महतो ने भी श्रीबाबू के जीवनी पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मऋषि समाज के रामप्रिय शर्मा ने और मंच संचालन आनन्द शाही और हिन्दू वादी युवा इंजिनियर अमन कुमार ने किया । मौके पर विशेषरुप से भाजपा नेता अनिल मिश्रा, जयनारायण प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज गुप्ता, बप्पी कुमार, अजय दास, स्वामी सहजानंद सेवा संस्थान के डॉ.आनंद कुमार शाही, कार्यक्रम के संयोजक अजय कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन कुमार सिंह, दिनेश्वर सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, कौशल किशोर, युवा हिंदू सम्राट अमन कुमार, नागेंद्र शर्मा, अधिवक्ता संत दीक्षित, रामकृष्ण शर्मा, संजय शरण, स्वर्ण समाज के अध्यक्ष रामनिवास शर्मा, अर्जुन कुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार, विपिन प्रसाद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहें ।

    संवाददाता : आशीष यादव

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका !

    February 3, 2026

    Hazaribagh, jharkhand : खिरगांव में मस्जिद-ए-ताजुश्शरिया का भव्य उद्घाटन, आस्था और एकता का संदेश,टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय लोग रहे मौजूद, मस्जिद बनेगी क्षेत्र का आध्यात्मिक केंद्र

    January 31, 2026

    10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में योगदान का किया आह्वान

    December 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण February 4, 2026
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.