Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप के मूल ट्रॉफी का किया गया अनावरण।
    Hazaribagh News

    एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप के मूल ट्रॉफी का किया गया अनावरण।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग:-महिला हॉकी एशिया चैंपियनशिप 2023 ट्रॉफी का न्यू स्टेडियम संत कोलम्बा कॉलेज में उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे, अनुमंडल पदाधिकारी सदर ,उप विकास आयुक्त ,आईएएस प्रोबेशनर सुलोचना मीणा द्वारा संयुक्त रूप से अनावरण किया गया। एशियन हॉकी महिला प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार झारखंड राज्य में दिनांक 27 अक्टूबर 2023 से 5 नवंबर 2023 तक रांची में किया जा रहा है ।इस ट्रॉफी का अनावरण हजारीबाग के न्यू स्टेडियम में आज एक भव्य कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। इसमें मुख्य अतिथि हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक हजारीबाग मनोज रतन चौथे ,उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा सदर एसडीओ विद्या भूषण कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव मौजुद रहे। सभी 24 जिलों में यह कार्यक्रम राज्य सरकार से प्रस्तावित है इसी कड़ी में आज हजारीबाग में
    कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह ट्रॉफी हमारे देश की लड़कियां जीतेंगी यह पूर्ण भरोसा है और यह भारत के लिए गौरव का दिन होगा। इस एशिया वुमन चैंपियनशिप की मेजबानी का अवसर झारखंड राज्य को मिला यह बहुत ही स्वर्णिम अवसर है और हम लोग अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि मूल ट्रॉफी का अनावरण करने का मौका मिला। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारी लड़कियों यह ट्रॉफी जीत जाए और हॉकी के साथ साथ अन्य खेलों में भी हजारीबाग के खिलाड़ियों ने बहुत नाम कमाया है इस गौरव को बरकरार रखना है। खेल में बहुत सारे अवसर हैं जिसके माध्यम से बेहतर और स्वर्णिम करियर बनाया जा सकता है l यहां उपस्थित सभी खिलाड़ियों को इस ट्रॉफी अनावरण से प्रेरणा मिलेगी ताकि वह भी भारत को रिप्रेजेंट कर सके। यह कार्यक्रम जिला खेल कार्यालय एवं हॉकी एसोसिएशन हज़ारीबाग़ द्वारा किया गया।
    इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ज़िला खेल कार्यालय का मुख्य योगदान रहा।

    संवाददाता : आशीष यादव

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका !

    February 3, 2026

    Hazaribagh, jharkhand : खिरगांव में मस्जिद-ए-ताजुश्शरिया का भव्य उद्घाटन, आस्था और एकता का संदेश,टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय लोग रहे मौजूद, मस्जिद बनेगी क्षेत्र का आध्यात्मिक केंद्र

    January 31, 2026

    10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में योगदान का किया आह्वान

    December 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Jharkhand,चतरा नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: अध्यक्ष पद हेतु 22 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 22 वार्डों से 91 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए पर्चे February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण February 4, 2026
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.