Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Tuesday, June 17, 2025
Hazaribagh News

हजारीबाग सदर विधायक का प्रयास लाया रंग, बगोदर- हजारीबाग पथ के गड्ढों से जल्द मिलेगा राहत

Hzaribag – हजारीबाग बगोदर पथ जो पूर्व में राष्ट्रीय उच्च पथ (एन.एच.) संख्या- 100 हुआ करता था अब राष्ट्रीय उच्च पथ ( एन.एच.) संख्या-522 हो गया है। इस पथ पर बगोदर से लेकर सिंघानी फोरलेन स्थित गोलंबर चौक सड़क की जर्जर और गड्डे में तब्दील होने के बाद सदर विधानसभा क्षेत्र के दारू और सदर प्रखंड वासियों के परेशानी और इस पथ में हो रहें लगातार सड़क दुर्घटना को देखते हुए हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने इसे गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों को इससे अवगत कराया और अब उनके अथक प्रयासों के बाद राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, हजारीबाग द्वारा इस पथ के जर्जर हालत को तत्काल सुधारते हुए साधारण मरम्मती हेतु टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही संभवतः सोमवार से ही इस पथ पर साधारण मरम्मती का कार्य आरंभ हो जायेगा । हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, हजारीबाग द्वारा कुल 8 भागों में इस पथ के साधारण मरम्मती कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 से टेंडर किया गया है। जिसके तहत बगोदर से लेकर सदर विधानसभा क्षेत्र के दारु -झुमरा- मेरू – सिलवार होते हुए सिंघानी गोलम्बर चौक तक कुल 34 किमी जर्जर पथों का साधारण मरम्मती कार्य कुल 3 करोड़ 17 लाख रुपए की राशि से किया जायेगा। विधायक मनीष जायसवाल ने बताया की इस पथ का फोरलेन निर्माण कार्य में समय लगेगा उससे पहले तत्काल साधारण मरम्मती कार्य हो जाने से क्षेत्र के लोगों की कठिनाई दूर होगी। उन्होंने यह भी कहा की हम प्रयासरत हैं की इस पथ का पूर्ण व्यापक मरम्मती कार्य भी जल्द हो । पथ का साधारण मरम्मती कार्य राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-522 के 0.00(पी)- 5.00(पी) किमी तक, 8.00(पी)-17.00(पी) किमी तक, 21.00(पी)-26.00(पी) किमी तक, 28.00(पी)-30 किमी तक, 31.00(पी)-34.00(पी) किमी तक, 35.00(पी)-37.00(पी) किमी तक, 39.00(पी)-43.00(पी) किमी तक और 44.00(पी)-48.00(पी) किमी तक पथ का साधारण मरम्मती कार्य निर्धारित समय आगामी 2 महीने से पूर्व पूर्ण कर लिया जाएगा ।

हज़ारीबाग : आशीष यादव

Leave a Response