Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Tuesday, June 17, 2025
Hazaribagh News

करमा पर पर्यावरण संतुलन के लिए सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन,करमा प्रकृति से प्रेम की सिख प्रदान करता है

हजारीबाग:-झारखंड प्रांत का लोकप्रिय पर्व करमा पर्व पर सामाजिक/ वैचारिक संस्था सागर भक्ति संगम के तत्वाधान में स्थानीय स्वर्ण जयंती पार्क में एक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगम के सदस्यों ने पर्यावरण संतुलन के लिए सामूहिक प्रार्थना किया। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी सदस्यों ने पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। संगम के कलाकारों ने करमा गीत प्रस्तुत कर माहौल को बहुत ही खुशनुमा बना दिया।
अध्यक्षता करते हुए संगम के संयोजक विजय केसरी ने कहा कि करमा जैसे पर्व हम सबों को प्रकृति से प्रेम करने की सीख प्रदान करता है । यह झारखंड के लोकप्रिय पर्वों में एक है। प्रकृति से प्रेम और भाई बहनों के संबंधों पर आधारित यह पर्व सद्भाव, त्याग और समर्पण की सिख प्रदान करता है। आज की बदली परिस्थिति को सद्भाव के आत्मसात से ठीक किया जा सकता है। शिक्षाविद वीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि करमा पर्व झारखंड की संस्कृति की एक अनुपम देन है । यह पर्व भेदभाव, जात-पात से दूर मिलजुल कर मनाने एक अनूठा पर्व है। यह पर्व हम सबों को मानव प्रेम के साथ प्रकृति से प्रेम करने की भी सीख प्रदान करता है ।य पर्व समाज को एक सूत्र में बांधता है। पूर्व कार्यपालक अभियंता शंभू शरण सिनहा ने कहा कि झारखंड की संस्कृति की यह विशेषता है कि यहां सभी लोग मिलजुल कर एक दूसरे के त्योहारों में भाग लेते हैं। करमा पर्व मिलजुलकर एक साथ मनाने के पर्व के रूप में जाना जाता है। व्यवसाई सतीश होर्रा ने कहा कि करमा पर झारखंड के सभी क्षेत्रों में बड़े ही धूमधाम के साथ इस उत्सव को मनाया जाता है। इस उत्सव में समाज के हर वर्ग के लोग सम्मिलित होते हैं। यह त्योहार एक – दूसरे के साथ रहने की सीख प्रदान करता है। हमारे मनिषियों‌ ने करमा पर्व को प्रकृति एवं भाई बहनों से जोड़कर एक ऐसे त्यौहार की रचना की थी कि हजारों वर्ष बाद भी लोग इस पर्व को उसी उत्साह के साथ मिलजुल कर मनाते हैं।
आयोजित कार्यक्रम में मनीष होर्रा सुरेंद्र गुप्ता, योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, अखिलेश सिंह, श्री प्रकाश विश्वकर्मा, संजय खत्री, प्रदीप स्नेही, अशोक प्रसाद, सुरेश मिस्त्री, मनोज गुप्ता, डॉक्टर सुरेश प्रसाद, गोपाल ठाकुर आदि सम्मिलित हुए। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर सुरेश प्रसाद ने किया।

हजारीबाग : आशीष यादव

Leave a Response