गिद्धौर(चतरा):प्रखंड कार्यालय स्थित 20 सुत्री कार्यालय में शुक्रवार को 20 सूत्री की सदस्यों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बिनोद कुमार पासवान ने किया।जबकि संचालन जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष मनोज वर्मा द्वारा किया गया।बैठक में जनहित के कई मुद्दे पर प्रस्ताव पारित किया गया।बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया की किसी भी ग्रामीण को किसी भी तरह की समस्या होने पर वे सीधा 20 सूत्री कार्यालय से संपर्क करें।उनकी समस्याओं का समाधान करने की हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसके साथ साथ मनरेगा की योजनाओं का सूची की मांग प्रखंड विकास पदाधिकारी से किया गया। बैठक में सूची के अनुसार मनरेगा की योजनाओं की जांच क्रमवार करने का भी निर्णय लिया गया।बैठक में उपाध्यक्ष रामदेव यादव,सदस्य संजय दांगी,महावीर दांगी,विनय ठाकुर सहित सदस्य उपस्थित थे।
गिद्धौर, कुदूस आलम

