
कान्हाचट्टी/चतरा । भारतीय जनता पार्टी कान्हाचट्टी मंडल की मासिक बैठक बुधवार को सायल बगीचा परिसर में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर आर्य मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान संगठन की मजबूती सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम SIR में भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभायेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में योग्य लोगों का नाम जोड़ने तथा नियमानुसार अयोग्य या मृत व्यक्तियों के नाम हटाने की प्रक्रिया में कार्यकर्ता बीएलओ को सहयोग करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर इस अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से अपने विचार रखे। साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों को पंचायत एवं बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया गया। मौके पर महामंत्री शंकर दयाल सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि सतीश सिंह, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी, बैजनाथ सिंह भोक्ता, अमरिंदर सिंह, सांसद प्रतिनिधि उदय चंद्रवंशी, छेदी प्रजापति, सिकंदर सिंह, अधीर कुमार यादव, महामंत्री रामसेवक गोप, तुलसी साहू, यमुना साहू, शंभू पासवान, अरुण दांगी, नरेश कुमार सिंह, उज्ज्वल कुमार केसरी, अजय कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, इंद्रदेव ठाकुर, बबलू पांडे, विजय महतो, नंदकिशोर यादव, प्रदीप कुमार पासवान, पवन कुमार गुप्ता, सनी रजक, विनय कुमार सिंह, पिंटू कुमार दांगी, संजय सिंह, संदीप कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, भारत साहू, महेंद्र राणा, रामावतार यादव, अजीत कुमार प्रजापति, माधव सिंह भोक्ता, रतन सिंह, ईश्वर सिंह, राजू कुमार विश्वकर्मा, सुरेश सिंह, मनोज सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कान्हाचट्टी से नितेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
