Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : 5-6 वर्षों से बदहाल कान्हा कान्हाकला-चोरट-आमतीय मार्ग, ग्रामीणों में नाराजगी; सड़क निर्माण की उठी मांग
    Chatra News

    Chatra News : 5-6 वर्षों से बदहाल कान्हा कान्हाकला-चोरट-आमतीय मार्ग, ग्रामीणों में नाराजगी; सड़क निर्माण की उठी मांग

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 21, 2026Updated:July 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कान्हाचट्टी (चतरा): कान्हाचट्टी प्रखंड का कान्हाकला गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। गांव को जोड़ने वाली कान्हा कान्हाकला-चोरट-आमतीय सड़क पिछले 5 से 6 वर्षों से जर्जर पड़ी हुई है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क तीन गांवों को आपस में जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत या निर्माण नहीं होने के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है। बरसात के मौसम में सड़क कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े नेता, विधायक और मंत्री गांव में आकर सड़क निर्माण का आश्वासन देते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद न तो उनकी सुध ली जाती है और न ही गांव की समस्याओं का समाधान होता है।ग्रामीणों का यह भी कहना है कि उन्होंने सड़क की बदहाल स्थिति की जानकारी कई बार बीडीओ, सीओ और उपायुक्त (डीसी) को दी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।ग्रामीणों के अनुसार, यदि गांव में कोई व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार पड़ जाए तो खराब सड़क के कारण एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में मरीज को चारपाई या लोगों के सहारे उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है, जिससे समय पर इलाज मिलने में कठिनाई होती है।इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और अन्य ग्रामीण आवागमन करते हैं। खराब सड़क के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए इस सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि तीनों गांवों के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

    कान्हाचट्टी संवादाता नितेश कुमार सिंह

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : बिहार के विधायक माँ का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर झारखंड मे हनक दिखा रहा था ठेकेदार बेटा, सनकी प्राइवेट गार्ड के अपराध नें सिस्टम पर खड़े कर दिये गंभीर सवाल.

    July 21, 2026

    Chatra News : लावलौंग-पांकी सड़क को लेकर अब आंदोलन की राह पर ग्रामीण,हजारों की संख्या में होगी बैठक

    July 21, 2026

    Chatra News : राजपुर पंचायत में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, वैकल्पिक नाली निर्माण की मांग

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : बिहार के विधायक माँ का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर झारखंड मे हनक दिखा रहा था ठेकेदार बेटा, सनकी प्राइवेट गार्ड के अपराध नें सिस्टम पर खड़े कर दिये गंभीर सवाल. July 21, 2026
    • Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट! July 21, 2026
    • Chatra News : 5-6 वर्षों से बदहाल कान्हा कान्हाकला-चोरट-आमतीय मार्ग, ग्रामीणों में नाराजगी; सड़क निर्माण की उठी मांग July 21, 2026
    • Chatra News : लावलौंग-पांकी सड़क को लेकर अब आंदोलन की राह पर ग्रामीण,हजारों की संख्या में होगी बैठक July 21, 2026
    • Chatra News : राजपुर पंचायत में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, वैकल्पिक नाली निर्माण की मांग July 20, 2026
    • खबर का असर: चार दिनों में ही ठीक हुआ खराब चापाकल, ग्रामीणों को मिली राहत July 20, 2026
    • बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा July 20, 2026
    • चतरा पुलिस को बड़ी सफलता, टीएसपीसी का वांछित उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत गिरफ्तार,लावालौंग थाना क्षेत्र के मधंनिया इलाके से हुई गिरफ्तारी July 20, 2026
    • Chatra News : इटखोरी में 60 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, उड़ीसा के गुलगुलिया गिरोह का सदस्य गिरफ्तार July 19, 2026
    • भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद July 19, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.