Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मुहर्रम पर खलीफाओं का हुआ ख़ास इस्तक़बाल, केवा आयुर्वेदा ने 20 खलीफाओं को किया सम्मानित
    Hazaribagh News

    मुहर्रम पर खलीफाओं का हुआ ख़ास इस्तक़बाल, केवा आयुर्वेदा ने 20 खलीफाओं को किया सम्मानित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग | मुहर्रम के मौके पर केवा आयुर्वेदा की ओर से हजारीबाग के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के 20 खलीफाओं का पगड़ी, फूल-माला और आकर्षक मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन अधिवक्ता शहादत अंसारी, झारखंड आंदोलनकारी संजर मालिक और पत्रकार काशिफ अदीब ने किया। इस दौरान मुहर्रम की रिवायत, आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने का संदेश भी दिया गया।

    भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सौहार्द सेवा समिति के अध्यक्ष, शांति समिति सदस्य एवं झारखंड आंदोलनकारी फहीम उद्दीन अहमद उर्फ संजर मलिक, अधिवक्ता शहादत हुसैन, पत्रकार काशिफ अदीब, मेराज वारसी, सलमान खान, मो. आशिफ समेत अन्य लोगों ने शहर के विभिन्न इमामबाड़ों में पहुंचकर फातेहा में शिरकत की और अलग-अलग अखाड़ों में जाकर खलीफाओं का सम्मान किया।

    सम्मान समारोह के तहत बूचर टोली चौक, कुरैशी मोहल्ला, सुजैयत चौक, सरदार चौक, डॉ. जाकिर हुसैन रोड, मटवारी, लाखे, नूतन नगर, ओरिया, लालपुर चौक, गुडवा, बहेरी, खिरगांव अंसारी रोड, खिरगांव खान रोड, खिरगांव हबीबी नगर, लेपो रोड, गौस नगर, नूरा, गदोखर और बलियांद के खलीफाओं को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान सभी खलीफाओं को पगड़ी पहनाकर, फूल-माला अर्पित कर तथा तिरंगे और अशोक स्तंभ से सुसज्जित आकर्षक मोमेंटो भेंट किए गए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) की शहादत इंसानियत, इंसाफ, सच्चाई और ज़ुल्म के खिलाफ डटकर खड़े रहने की हमेशा रहने वाली मिसाल है। उनकी कुर्बानी पूरी दुनिया को अमन, भाईचारे और इंसाफ के रास्ते पर चलने की सीख देती है।

    वक्ताओं ने कहा कि मुहर्रम का पैगाम सिर्फ एक समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरी इंसानियत को मोहब्बत, सब्र, कुर्बानी और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। ऐसे सम्मान समारोह समाज में एकता और आपसी विश्वास को और मजबूत करने का काम करते हैं।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Crime News : बड़कागांव पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथी को दबोचा, हथियार और पर्चे बरामद

    September 6, 2026

    सिरते तैय्यबा की झलक: 8 स्टॉल में बच्चियों ने पेश की पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और इस्लामी इतिहास की कहानी

    August 30, 2026

    Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट!

    July 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    • रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला September 19, 2026
    • मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित September 18, 2026
    • एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल September 18, 2026
    • मुर्गा फार्म से बाइक, मोबाइल और मुर्गों की चोरी का खुलासा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी September 18, 2026
    • चतरा में अपहरण का खुलासा, जंगल से चालक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार September 18, 2026
    • लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना September 18, 2026
    • तीज की रात मातम में बदल गई”: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार September 17, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.