Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : डिजिटल कृषि रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को देगा कृषि योजनाओं की जानकारी
    Chatra News

    Chatra News : डिजिटल कृषि रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को देगा कृषि योजनाओं की जानकारी

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं सरकार द्वारा संचालित कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे गांव स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय परिसर, चतरा से डिजिटल कृषि रथ को उपायुक्त रवि आनंद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों का भ्रमण कर किसानों को कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी गौतम कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित आत्मा (ATMA) के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं विभागीय कर्मी उपस्थित थे। जिले में कुल दो डिजिटल कृषि रथ संचालित किए जा रहे हैं, जो दिनांक 19 जून 2026 से 03 जुलाई 2026 तक सभी प्रखंडों की पंचायतों में भ्रमण करेंगे। रथ में स्थापित आधुनिक प्रोजेक्टर एवं ऑडियो-वीडियो प्रणाली के माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, उन्नत कृषि पद्धतियों, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा कृषि यंत्रीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदर्शित की जाएंगी। इस दौरान किसानों को बीज वितरण कार्यक्रम, कृषि यंत्र अनुदान योजना, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जल संरक्षण एवं अन्य कृषि आधारित योजनाओं के संबंध में भी जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। उपायुक्त ने कहा कि कृषि क्षेत्र में तकनीक का समावेश समय की आवश्यकता है। डिजिटल कृषि रथ किसानों को नवीनतम कृषि जानकारियों एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनेगा। उन्होंने किसानों से अपील किया कि रथ के अपने क्षेत्र में पहुंचने पर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा कृषि को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में आगे बढ़ें।डिजिटल कृषि रथ के माध्यम से संचालित यह जागरूकता अभियान जिले में कृषि विकास को नई गति प्रदान करने के साथ-साथ किसानों को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : राहुल गांधी के जन्मदिन पर राज वीर ने किया रक्तदान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया मानव सेवा का संदेश

    June 19, 2026

    Ranchi News : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर हुई चुनाव में झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम व भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने चुनाव जीता

    June 18, 2026

    Chatra News : विशेष बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत 7 बाल श्रमिकों को कराया गया मुक्त, नियोजकों पर होगी विधिक कार्रवाई

    June 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : डिजिटल कृषि रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को देगा कृषि योजनाओं की जानकारी June 19, 2026
    • Chatra News : राहुल गांधी के जन्मदिन पर राज वीर ने किया रक्तदान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया मानव सेवा का संदेश June 19, 2026
    • Ranchi News : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर हुई चुनाव में झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम व भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने चुनाव जीता June 18, 2026
    • Chatra News : विशेष बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत 7 बाल श्रमिकों को कराया गया मुक्त, नियोजकों पर होगी विधिक कार्रवाई June 18, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, प्रतापपुर का किया निरीक्षण, छात्राओं का बढ़ाया उत्साह June 18, 2026
    • Chatra News : मत्स्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा June 18, 2026
    • Chatra News : गिद्धौर के छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी, नशा मुक्ति का सशक्त संदेश June 17, 2026
    • Chatra News : 21 जून को होगी NEET (UG) पुनर्परीक्षा, 434 अभ्यर्थियों के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी June 17, 2026
    • Chatra News : राजपुर-चतरा रूट पर बड़ी कार्यवाही: 408 बोतल अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, हुंडई कार जब्त June 17, 2026
    • Chatra News : अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के जिला अध्यक्ष बने इटखोरी के संतोष कुमार सोनी June 16, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.