Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Hazaribagh News : दिनदहाड़े बैंक लूट का हजारीबाग पुलिस ने किया खुलासा अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत 3 शातिर अपराधियों को धर दबोचा, करोड़ों का सोना-नकदी बरामद!
    Hazaribagh News

    Hazaribagh News : दिनदहाड़े बैंक लूट का हजारीबाग पुलिस ने किया खुलासा अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत 3 शातिर अपराधियों को धर दबोचा, करोड़ों का सोना-नकदी बरामद!

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में 24 अप्रैल को बैंक ऑफ महाराष्ट्रा की शाखा से हुई सनसनीखेज लूट की वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया था। चार हथियारबंद अपराधियों ने दोपहर सवा तीन बजे बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर 4.22 लाख रुपये नकद और लगभग 4 किलोग्राम सोना (78 पैकेट, वजन 3.987 किग्रा) लूट लिया था। कर्मचारियों को स्ट्रॉन्ग रूम में बंद कर दो पल्सर बाइकों से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर बरही थाने में मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद और अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में सीसीटीवी फुटेज, आसूचना और सीमावर्ती जिलों से समन्वय स्थापित कर छापेमारी शुरू की। काले स्कॉर्पियो (नंबर BR-01 HN-2024) से रेकी की पुष्टि हुई और अपराधियों की तलाश बिहार, यूपी, प. बंगाल, उत्तराखंड तक फैली। वहीं अंजलि कुमार विमल की अगुवाई वाली टीम ने भेष बदलकर अपराधियों का पीछा किया। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के राजभर बस्ती, हरुआ रिंग रोड पर यूपी STF के सहयोग से स्कॉर्पियो को घेर लिया। तीनों अपराधी सीसीटीवी से मिले फुटेज से पकड़े गए। तलाशी में 912.22 ग्राम पिघला सोना, 20 लाख रुपये, लूटे आभूषण और वाहन बरामद हुए। गया रेलवे स्टेशन से दोनों बाइकें जब्त की गईं , लेकिन दो अन्य फरार अपराधी अभी फरार हैं। गिरफ्तार अपराधियों मे पंकज सिंह उर्फ रौनक सिंह (39 वर्ष): गोरखपुर (यूपी) का रहने वाला, गिरोह का सरगना। वहीं मो. अफजल (36 वर्ष): नवादा (बिहार) से। और सौरभ कुमार यादव उर्फ सोनू (35 वर्ष): मऊ (यूपी) का है । ये लंबे समय से बैंक लूट में सक्रिय अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। बतादें की अपराधियों ने ओडिशा की बैंक लूट से प्रेरित होकर लक्ष्य चुना। 3-4 माह पहले व्हाट्सएप पर संपर्क कर 2 माह पूर्व रेकी शुरू की। 17 अप्रैल को पहली कोशिश नाकाम रही, क्योंकि पुलिस गश्त थी। 24 को अलग-अलग रास्तों (गया, नवादा, धनबाद) से पहुंचे, पिस्टल/देशी कट्टा से धमकी दी, अलार्म काटा। लूट के बाद गया में माल बांटा और छिप गए। FSL टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संग्रहित किए। अपराधियों का लंबा अपराधिक इतिहास
    पंकज सिंह: प. बंगाल (जगाचा, बेनियापुकुर), गयाजी, उत्तराखंड में 5 लूट/आर्म्स केस।
    मो. अफजल: प. बंगाल, गयाजी, हसुआ में 5 मामले, जिसमें कॉपीराइट/ट्रेडमार्क भी।
    सौरभ यादव: गयाजी, प. बंगाल, गर्दनीबाग में 3 लूट केस।
    हजारीबाग पुलिस की इस सफलता से अपराधियों में सनसनी फैल गई है। फरार अपराधियों की तलाश तेज, पूछताछ में और खुलासे की उम्मीद।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट!

    July 21, 2026

    कटकमसांडी के खुटरा पंचायत में नशा मुक्त जागरूकता अभियान के तहत आयोजित टूर्नामेंट का समापन, विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित

    July 13, 2026

    Hazaribagh News : बच्चों की छोटी बचत बनी बड़ी मदद, मिलेनियम पब्लिक स्कूल ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियां

    July 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.