
चतरा शहर के धंगरटोली मुहल्ला चतरा में श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ को लेकर आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई साथ ही नगर परिभ्रमण का कार्यक्रम भी निर्धारित है। धंगरटोली मुहल्ला मे निर्मित शिव परिवार मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा हेतू तीन दिवसीय महायज्ञ का आयोजन 18 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक चलेगा इस बीच समापन दिवस पर संध्या भजन जागरण का कार्यक्रम भी रखा गया है।शनिवार को जल यात्रा सह नगर भ्रमण,मण्डप प्रवेश कार्यक्रम था,19 अप्रैल द्वितीया रविवार को वेदी पूजन, पाठ, अनाधिवाश,पुष्पाधिवाश,घृताधिवाश मिष्ठानिधिवाश सम्पन्न होंगें तथा 20 अप्रैल दिन सोमवार को प्रतिष्ठा, वेदी पूजन ,हवन ,प्राण प्रतिष्ठा ,पूर्णाहुति, विसर्जन ,भण्डारा एवं भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन होगा।
कार्यक्रम की रूप रेखा विधिवत संचालित होंगे।
इस यज्ञ में यज्ञाचार्य श्री अनिरुद्ध मिश्रा, वैदिक धर्माचार्य वाराणसी उत्तर प्रदेश से श्री सत्यम पाण्डेय,श्री गौतम पाठक, श्री रुप नारायण पाण्डेय एवं बुचिडाढ़ी चतरा से श्री प्रेम कुमार मिश्र इस अध्यात्मिक आयोजन में मंत्रोच्चारण कर वातावरण को शांत,अध्यात्मिक और शुद्ध करेंगे।
जल यात्रा समापन के बाद सभी भक्तों को शीतल पेयजल दिया गया इस मौके पर प्रांत मार्ग प्रमुख नित्यानंद उपाध्याय जी उपस्थित रहे,उन्होंने भक्त श्रद्धालुओं के बीच स्वयं सेवा की। यज्ञ में संत श्री सिताराम शरण जी महाराज के द्वारा भक्तों को कथा रसपान कर मानव जीवन सफल
बनाने का भी सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम के निमित्त गठित यज्ञ समिति प्रबंधन में तत्पर हैं,जिसमें अध्यक्ष शंभू मुंडा, सचिव प्रवीण कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष साकेत कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी के दायित्व पर साहेब कुमार चौधरी उपाध्यक्ष में भैरव प्रजापति ,रघुनंदन प्रजापति सचिव में कुश सिंह , संजय प्रजापति, संजय सिंह, सचिव में मीडिया प्रभारी में रोहित चौधरी , शशि कुमार का नाम शामिल है।
संवाददाता, प्रवीण कुमार सिंह
