
टंडवा/चतरा : सिमरिया मुख्य सड़क पर किशनपुर के पास शनिवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां 57 वर्षीय टेंपू चालक मथुरा साव की जान चली गई। नावाडीह उर्फ तेलियाडीह पंचायत के पनहैया गांव के इस मेहनती परिवार के मुखिया की मौत ने पूरे इलाके को शोक की लहर दौड़ा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मथुरा कुछ लोगों संग बोरा-बोरा सब्जियां लादे केरेडारी बाजार की ओर जा रहे थे। लेकिन वाहन पर भारी बोझ और स्टेयरिंग की खराबी ने मौत को न्योता दे दिया। अचानक स्टेयरिंग ने साथ देना छोड़ दिया, टेंपू अनियंत्रित हो सड़क पर पलट गया। चालक टेंपू के नीचे दबे गया उनका शरीर चूर-चूर हो गया। स्थानीय लोगों की फुर्ती से उन्हें टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, लेकिन डॉ. गीतांजलि ने साफ कहा अस्पताल पहुंचते ही वे स्वर्ग सिधार चुके थे। शरीर के बाएं हिस्से पर गंभीर चोटें साफ बयां कर रही थीं कि हादसा कितना भयावह था। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा रवाना कर दिया। मथुरा साव जैसे लाखों मेहनतकश मजदूर रोजी-रोटी के लिए सड़कों पर जूझते हैं।
संवाददाता, प्रवीण कुमार सिंह
