Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : टीबी मरीजों के समुचित उपचार एवं जागरूकता बढ़ाने पर जोर
    Chatra News

    Chatra News : टीबी मरीजों के समुचित उपचार एवं जागरूकता बढ़ाने पर जोर

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभागीय टीबी फोरम एवं को-मॉर्बिडिटी कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई तथा टीबी मरीजों के समुचित उपचार, जांच और जागरूकता अभियान को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि टीबी मरीजों के परीक्षण एवं दवा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा जांच की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मरीज अपने उपचार की पूरी अवधि का कोर्स अनिवार्य रूप से पूरा करें, इसके लिए संबंधित पदाधिकारी मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग करते रहें। उन्होंने टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने पर बल दिया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि योजना के तहत मरीजों को उपचार अवधि तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। उपायुक्त ने सभी इलाजरत मरीजों को पोषण टोकरी उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी टीबी मरीजों की एचआईवी एवं डायबिटीज की जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए, ताकि सभी-रोगों की समय पर पहचान और उपचार हो सके। बैठक में यक्ष्मा विभाग में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने,जिला यक्ष्मा केन्द्र, चतरा में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की सुविधा शुरू करने पर भी बल दिया गया, ताकि अधिक से अधिक मरीजों की स्क्रीनिंग संभव हो सके। उपायुक्त ने टीबी मुक्त पंचायत अभियान को गति देने का निर्देश देते हुए कहा कि जिले की अधिक से अधिक पंचायतों को टीबी मुक्त बनाया जाए। जानकारी दी गई कि वर्ष 2025 में जिले के कुल 6 पंचायतों का चयन टीबी फ्री पंचायत के लिए किया गया है। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संगीता लूशी, जिला कार्यक्रम समन्वयक (टीबी) विक्रांत कुमार, जिला परिषद सदस्य निशा कुमारी, ओमप्रकाश वर्मा, यक्ष्मा रोगी प्रतिनिधि कंसल्टेंट ,अभिमन्यु कुमार पत्रकार ,राजकुमार सिंह, अधिवक्ता ,नवीन मिश्रा, अनु शंकर गुप्ता, मनोज कुमार पाण्डेय, संजय यादव, मो. सरफराज सहित अन्य उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : होली के रंगों में डूबी पीड़ा: बेसहारा मां का फरिश्ता बना राजू

    March 7, 2026

    Chatra News : गुस्से की आग में जल गई जिंदगी: एक डांट ने शोभा को छीन लिया हमेशा के लिए!

    March 6, 2026

    Chatra News : रंगों की होली में चतरा के चेयरमैन बाबू भाई ने बिखेरे भाईचारे के रंग!

    March 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : होली के रंगों में डूबी पीड़ा: बेसहारा मां का फरिश्ता बना राजू March 7, 2026
    • Chatra News : गुस्से की आग में जल गई जिंदगी: एक डांट ने शोभा को छीन लिया हमेशा के लिए! March 6, 2026
    • Chatra News : टीबी मरीजों के समुचित उपचार एवं जागरूकता बढ़ाने पर जोर March 6, 2026
    • Chatra News : रंगों की होली में चतरा के चेयरमैन बाबू भाई ने बिखेरे भाईचारे के रंग! March 4, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में भव्य उद्घाटन: ‘वोल्ट ब्रदर्स’ ई-स्कूटी शोरूम से अब किफायती होगी सफर की राह March 3, 2026
    • Chatra News : संदेहास्पद स्थिति में युवक युवती की मौत जांच में जुटी पुलिस March 3, 2026
    • Chatra News : नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष बाबू खान नें दी होली की बधाई, एसडीओ से शहर में एहतियातन नो एंट्री लगाने की मांग March 3, 2026
    • Chatra News,मुखिया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन, महिला, बुजुर्ग तथा बच्चे भी विशेष रूप से हुए सैकड़ों शामिल March 2, 2026
    • Chatra News : होली को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न,सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील, विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के निर्देश March 2, 2026
    • Ranchi News : चतरा के नए अध्यक्ष बाबू भाई ने थामा झामुमो का दामन: ‘सड़क-नाली-पानी, अब चतरा बनेगा स्मार्ट सिटी!’ March 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.