Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » 16 नवंबर से 30 नवंबर तक होने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए/आईडीए) की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न। व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगों को करें जागरूक
    Chatra News

    16 नवंबर से 30 नवंबर तक होने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए/आईडीए) की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न। व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगों को करें जागरूक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में दिनांक 16 नवंबर से 30 नवंबर तक होने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए/आईडीए) की तैयारी को लेकर आज बैठक कि गई। जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि दिनांक 16 नवंबर से 30 नवंबर तक यह कार्यक्रम चलाया जाना है। एक से दो वर्ष की उम्र के बच्चों को पानी में मिलाकर अलबेण्डाजाल की आधी गोली, दो से पांच वर्ष के बच्चों को एक डीईसी व एक अलबेण्डाजोल, वर्ष छह से 14 तक की उम्र के बच्चों को दो डीईसी व एक अलबेण्डाजाल और 15 वर्ष की उम्र से अधिक के युवाओं को तीन डीईसी व एक अलबेण्डाजाल की गोली देना है। उसके अलावा पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों को लंबाई के अनुसार आइवरमेक्टिन की गोली देना है जिसमे 19 से 119 से. मीटर को एक गोली, 120 से 140 सेंटी मीटर को दो गोली 141 से 158 सेंटी मीटर को तीन गोली, 159 सेंटीमीटर से अधिक को चार गोली दी जानी है यह सभी दवाई सहिया के सामने ही खानी है। गंभीर रूप से बीमार और गर्भवती महिलाओं को एमडीए की दवा बिल्कुल नहीं देनी है। जिन व्यक्तियों के खून में फाइलेरिया के रोगाणु उपस्थित होने हैं उनको अत्यधिक बुखार, सरदर्द, उल्टी और चक्कर आने जैसी स्थिति हो सकती है लेकिन संबंधित दवा का सेवन करने के बाद एक-दो दिनों में बुखार, चक्कर आना, उल्टी और सरदर्द की समस्या खत्म हो जाती है। फाइलेरिया एक वूचेरिया बैन्क्राफ्टी रोगाणु की वजह से होता है जो क्यूलेक्स मच्छर के द्वारा फैलता है। इसकी दवा किसी स्थिति में खाली पेट नहीं ली जानी चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए दवाईयां समय पर प्राप्त कर ली जायें और स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्रो तक उपलब्ध करा दें। दवा अपनी उपस्थिति में ही चिकित्सक व आंगनबाड़ी केन्द्र कर्मी खिलाएं। हाट-बाजारों तक इसकी जानकारी दे। और जिले के सभी सहिया को इससे संबंधित प्रशिक्षण दें जिससे पूरे जिले भर की सहिया आम लोगों को जागरूक करते हुए शत प्रतिशत लोगों को दवा खिलाने का कार्य करेगी। बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित विभाग को इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। जिससे जिला फाइलेरिया मुक्त हो सके। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी, डीआरडीए निदेशक अरुण एक्का, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, कार्यपालक अभियंता पेय जल एवं स्वक्षता प्रमंडल अवीक अंबाला, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद चतरा, सभी एमओआईसी जिला स्मनव्यक पीसीआई मंटू कुमार, भीबीडी सलाहकार चतरा अभिमन्यु कुमार, समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : हंटरगंज में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़,युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

    July 7, 2026

    Chatra News : लावालौंग के पारामातु गांव से राजस्थान काम करने गए युवक की संदिग्ध मौत। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप। विरोध में लावालौंग में सड़क जाम।

    July 7, 2026

    Chatra News : लिंगानुपात में सुधार एवं भ्रूण लिंग जांच पर रोक को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त ने अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

    July 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : हंटरगंज में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़,युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप July 7, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के पारामातु गांव से राजस्थान काम करने गए युवक की संदिग्ध मौत। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप। विरोध में लावालौंग में सड़क जाम। July 7, 2026
    • Chatra News : लिंगानुपात में सुधार एवं भ्रूण लिंग जांच पर रोक को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त ने अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, उपायुक्त ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ बिहार में 2.0 में रक्तमित्र विवेक केशरी हुए सम्मानित July 6, 2026
    • कान्हाचट्टी के अरुगड़ा गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को मिला कांग्रेस नेताओं का सहयोग, चंदा देकर दिया समर्थन July 5, 2026
    • Chatra News : सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का लिया संकल्प, राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस July 5, 2026
    • शौच के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, देल्हो गांव में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम July 5, 2026
    • Chatra News : हेडुम पंचायत के कोची में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बीस सूत्री अध्यक्ष छठू सिंह भोक्ता ने फीता काटकर किया शुभारंभ July 5, 2026
    • Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग July 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.