Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » वशिष्ठ नगर जोरी पूलिस नें 30 लाख के 300 लीटर स्प्रिट के साथ तीन क़ो किया गिरफ्तार।चारपहिया वाहन जप्त
    Chatra News

    वशिष्ठ नगर जोरी पूलिस नें 30 लाख के 300 लीटर स्प्रिट के साथ तीन क़ो किया गिरफ्तार।चारपहिया वाहन जप्त

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जोरी:चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के निर्देश पर वशिष्ठ नगर पुलिस ने मुरैनवा से शनिवार को अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त किए जाने वाले 300 लीटर उच्च क्वालिटी के स्प्रिट के साथ तीन तस्करों को धर दबोचा। इसी क्रम में गिरोह का मुख्य सरगना पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। मौके से स्प्रिट लगे महिंद्रा बोलेरो वाहन संख्या jh01 आर 1111 तथा इस इस वाहन को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एस्कॉर्ट कर रहे सैंट्रो कार संख्या jh01 यू 0328 को जप्त कर थाना लाया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में बोलेरो वाहन चालक गिद्धौर थाना क्षेत्र के मझगावां निवासी अब्दुल रशीद का 22 वर्षीय पुत्र मजीद अंसारी है। वही सेंट्रो कार में एस्कॉर्ट कर रहे चालक अरविंद साहू पिता शिवरतन साहू ग्राम घुटी थाना घाघरा जिला गुमला तथा चंद्रशेखर कुमार पिता अर्जुन प्रजापति ग्राम बिशनपुर थाना प्रतापपुर जिला चतरा शामिल है, वही इस अवैध कारोबार के मुख्य सरगना नरेश कुमार यादव पिता फागु यादव ग्राम घटेरी थाना गिद्धौर जिला चतरा पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार तीनों तस्करों को कोविड-19 जांच के पश्चात रविवार को जेल भेज दिया गया। जब्त स्प्रिट की कीमत 30 लाख बताई जा रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने बताया कि अवैध स्प्रिट का मालिक गिद्धौर थाना क्षेत्र के घटेरी गांव निवासी नरेश कुमार यादव का है। स्प्रिट की खेप को सदर थाना क्षेत्र के हेरू डैम के नजदीक से लोड किया गया था और इसे बिहार के गया जिला अंतर्गत रानीगंज में डिलीवर करनी थी। इस खेप को रानीगंज तक सुरक्षित पहुंचाने का जिम्मा अरविंद साहू एवं चंद्रशेखर कुमार को दी गई थी। जिन्हें चतरा जिला के सदर, वशिष्ट नगर एवं प्रतापपुर थाना क्षेत्र को सुरक्षित पार कराने के लिए एस्कॉर्ट करने की जवाबदेही दी गई थी। गुप्त सूचना के आलोक में अवर निरीक्षक ओम शरण तथा सहायक अवर निरीक्षक जलेश्वर चौधरी के नेतृत्व में सैट 149 तथा आईआरबी के जवानों की टीम गठित की गई और वाहन चेकिंग लगाया गया। इसी दौरान चतरा की ओर से आते हुए दोनों वाहनों को मुरैनवा में धर दबोचा गया। पुलिस को देखते ही मुख्य सरगना नरेश कुमार यादव भागने में सफल रहा। इस संबंध में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर फरार नरेश यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, वही गिरफ्तार तीनों तस्करों को जेल भेज दिया है। 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार

    November 3, 2026

    कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

    November 3, 2026

    नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

    November 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार November 3, 2026
    • कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा November 3, 2026
    • नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार November 2, 2026
    • विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश November 2, 2026
    • लावालौंग के हेडुम में 25 दिवसीय बेंत/बांस प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवा बनेंगे आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना, JVK चतरा कर रहा संचालन November 2, 2026
    • विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान November 2, 2026
    • चतरा की आवाज दिल्ली के रामलीला मैदान से गूंजी, अरुण कुमार सिंह ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उठाया लोकतंत्र का मुद्दा November 1, 2026
    • चतरा में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम में वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं का सफल ट्रायल November 1, 2026
    • चतरा में 18 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई जेटेट-2026 की परीक्षा, 9,428 अभ्यर्थी हुए शामिल,दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा, उपायुक्त रवि आनंद ने चार केंद्रों का किया निरीक्षण November 1, 2026
    • नाली निर्माण अधूरा, सड़क पर बह रहा गंदा पानी; कीचड़ से राहगीर परेशान,दो महीने बाद भी पूरा नहीं हुआ निर्माण कार्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मरीजों को हो रही परेशानी November 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.