Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मयूरहंड के मदरसा चिश्तिया में शैक्षणिक जागरूकता सह तालीमी बेदारी कांफ्रेंस का किया गया आयोजन,कॉन्फ्रेंस में राज्य एवं अंतर राज्य उल्मा ए एकराम और शायर इस्लाम हुए शामिल
    Chatra

    मयूरहंड के मदरसा चिश्तिया में शैक्षणिक जागरूकता सह तालीमी बेदारी कांफ्रेंस का किया गया आयोजन,कॉन्फ्रेंस में राज्य एवं अंतर राज्य उल्मा ए एकराम और शायर इस्लाम हुए शामिल

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिला के प्रखंड मयूरहंड के ग्राम मझगावा महेशा स्थित मदरसा चश्तिया के प्रांगण में एक दिवसीय तालीमी बेदरी कांफ्रेंस सह शैक्षिणक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस की अध्यक्षता बीस सूत्री सदस्य मौलाना मो जमील अख्तर एवं संचालन मौलाना अब्दुर्रौफ रौनक गिरिडीह ने किया।इस कांफ्रेंस में राज्य एवं अंतर राज्य उल्मा ए एकराम और शायर इस्लाम ने शिरकत किया।मौलाना कारी नेसार अहमद क़ादरी कोलकाता ने
    शिक्षा सह तालीम पर अपने संबोधन में कहा कि दीनी सह धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया।उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर ही इस दौर में कुछ किया जा सकता है।शिक्षा में पिछड़ने से सभी चीजों में पिछड़ जायेंगे।आप पिछड़ेंगे घर,समाज,राज्य और राष्ट्र पिछड़ेगा।समय का पुकार है की लड़कों के साथ _साथ लड़कियों को भी दीनी तालीम के साथ आधुनिक तालीम दी जाए।जब एक लड़की पढ़ती है तो एक खानदान पढ़ता है।मौलाना कारी अजहरूल क़ादरी सीतामढ़ी बिहार ने कहा कि शिक्षा वह हथियार है जो हथियार से भी ज्यादा कीमती है।इस लिए जितनी भी मुशक्कत करना पड़े अपने बच्चों को शिक्षा दिलाएं। सिमरिया विधान सभा के पुर्व विधायक योगेंद्र नाथ बैठा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में जागरूकता आती है। इस कार्यक्रम की खूबसूरती यही है की यहां हिंदू और अल्पसंख्यक मुस्लिम एक साथ बैठकर कांफ्रेंस का हिस्सा बने हुए हैं।यही एकता और अखंडता देश को सशक्त और मजबूत बनाता है।कॉन्फ्रेंस और जलसे के आयोजन का मकसद यही होता है की समाज में भाई चारा और आपसी सौहार्द को मजबूत किया जाए।ऐसे कार्यक्रम से अच्छा संदेश लेकर जाना और अपने जीवन में उतारने से ही सफल और सार्थक साबित होगा।कार्यक्रम के आयोजन में मो इसहाक अली पुर्व मुखिया सह सचिव मदरसा चिश्तिया ,मो रेयाज अहमद प्रिंसिपल भद्रकाली इंटर कॉलेज इटखोरी,मो समी उल्लाह,हशमुद्दीन,मो जमाल उद्दीन,के अतिरिक्त मदरसा के शिक्षक गार्जियन,क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने सफल आयोजन में महती भूमिका निभाई।
    इस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से
    डीएसपी केदारनाथ राम, 20 सूत्री अध्यक्ष रामभरोस यादव, जिप सदस्य देवेंद्र प्रसाद, बीडीओ साकेत कुमार सिंहा, बीपीओ राजीव रंजन सिंह व थाना प्रभारी रामबृक्ष राम,
    मुखिया अशोक भुईयां,  संजय सिंह, पूर्व पंसस शंकर रजक, विजय यादव, सुधीर गोप को बुके देकर एवं फूलों का माला पहना कर कांफ्रेंस में स्वागत किया गया।

    *कार्यक्रम में नही पहुंचे मंत्री और सिमरिया विधायक सह अध्यक्ष मदरसा चिश्तिया, लोगों में दिखा रोष*।

    अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय द्वारा आयोजित शैक्षणिक जागरूकता सह तालीमी बेदारी कांफ्रेस में मुख्य अतिथि सूबे के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री श्री सत्यानंद भोगता और भाजपा के सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास के आगमन को लेकर आधी रात तक लोग करते रहे इंतजार लेकिन नही पहुंचे और न ही कोई इनका प्रतिनिधि आया और न ही कोई संदेश. फोन पर भी लोग जानने का करते रहे प्रयास लेकिन विफलता ही हाथ लगी।
    मदरसा चिश्तिया के सदस्यों और ग्रामीण लोगों में काफी रोष देखा गया। माननीय के  नही आने की लोग चर्चा करते रहें। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि श्राद्ध  छठी,शादी, विवाह,गृह प्रवेश,यज्ञ और जन्म दिन के आयोजन में कार्यक्रम में शामिल होना आवश्यक समझा जाता है।अन्य लोगों के यहां पहुंचते है लेकिन मुस्लिम समुदाय द्वारा आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम में शामिल होना उचित नही समझा गया।इस से साफ पता चलता है की अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय की कोई हैसियत और महत्व नहीं है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार : गिद्धौर पुलिस की सशक्त छापेमारी, 3 बाइक व 6 मोबाइल जब्त

    May 7, 2026

    Chatra News : चतरा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

    May 6, 2026

    Chatra News : बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर पेड़ गिरने से चारदीवारी ध्वस्त, निर्माण में अनियमितता के आरोप

    May 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार : गिद्धौर पुलिस की सशक्त छापेमारी, 3 बाइक व 6 मोबाइल जब्त May 7, 2026
    • Chatra News : चतरा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत May 6, 2026
    • Chatra News : बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर पेड़ गिरने से चारदीवारी ध्वस्त, निर्माण में अनियमितता के आरोप May 5, 2026
    • Chatra News : फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया विधि इस्तीहार May 5, 2026
    • Chatra News : चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं पाई गईं सुदृढ़ May 4, 2026
    • पत्रकारों का बड़ा आयोजन: सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, नई टीम बनी May 3, 2026
    • Chatra News : नशे के सौदागर का नए हथगंडे,शादी का पोस्टर लगाकर कर रहे हैं, डोडा तस्करी, ढाई क्विंटल माल के साथ बोलेरो जब्त May 3, 2026
    • Chatra News : पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी और 282 किलो डोडा जब्त, एक गिरफ्तार, चालक फरार May 3, 2026
    • Hazaribagh News : दिनदहाड़े बैंक लूट का हजारीबाग पुलिस ने किया खुलासा अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत 3 शातिर अपराधियों को धर दबोचा, करोड़ों का सोना-नकदी बरामद! May 3, 2026
    • Chatra News : कांग्रेस का अंतिम सांस? गैर-कांग्रेसी अध्यक्ष ने तोड़ा कार्यकर्ताओं का दिल, आलाकमान चुप! May 3, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.