Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » बिना लाइट की बाइक बोलेरो से टकराई,पीछे से आ रही दूसरी बाइक भी भिड़ी; एक युवक गंभीर
    News

    बिना लाइट की बाइक बोलेरो से टकराई,पीछे से आ रही दूसरी बाइक भी भिड़ी; एक युवक गंभीर

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra :लावालौंग थाना क्षेत्र के अनुसूचित जनजातीय आवासीय विद्यालय के समीप बोलेरो और दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे बाइक सवार को मामूली खरोंच आई।मिली जानकारी के अनुसार,टुनगुन की ओर से बोलेरो आ रही थी। इसी दौरान लावालौंग की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल, जिसमें लाइट नहीं थी, अनियंत्रित होकर बोलेरो से टकरा गई।इसके ठीक पीछे आ रही दूसरी मोटरसाइकिल के चालक ने भी नियंत्रण खो दिया और उसकी बाइक बोलेरो से जा भिड़ी।हादसे में पहली मोटरसाइकिल पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं,दूसरी मोटरसाइकिल सवार को मामूली खरोंच आई।वह आनन-फानन में उठकर अपनी बाइक लेकर मौके से चला गया। घटना की सूचना मिलते ही लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लावालौंग पहुंचाया गया।वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिमरिया रेफरल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
    इधर,दुर्घटना के बाद बोलेरो में सवार सभी लोग घटनास्थल से फरार हो गए।खबर लिखे जाने तक घायल युवक,दूसरे बाइक सवार और बोलेरो में सवार लोगों की पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई थी।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    अफीम की अवैध खेती पर प्रशासन सख्त, मुखियाओं को एनडीपीएस एक्ट की धारा 47ए के तहत नोटिस

    October 28, 2026

    जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत। जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल।

    September 24, 2026

    लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • बिना लाइट की बाइक बोलेरो से टकराई,पीछे से आ रही दूसरी बाइक भी भिड़ी; एक युवक गंभीर November 25, 2026
    • बहुप्रतीक्षित लावालौंग-पांकी सड़क का हुआ  कार्य शुरू ,ग्रामीणों में खुशी का माहौल November 24, 2026
    • अवैध बालू परिवहन के खिलाफ लावालौंग पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त November 24, 2026
    • पांच लाख की अफीम के साथ चतरा में तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन क्लीन चतरा को मिली बड़ी सफलता November 24, 2026
    • झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत चतरा सदर एवं सिमरिया में आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर November 24, 2026
    • एकलव्य आवासीय विद्यालय में सातवीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नाक से खून निकलने के बाद तोड़ा दम November 24, 2026
    • बैंकों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सीसीटीवी से लेकर अलार्म सिस्टम तक दुरुस्त रखने का निर्देश November 23, 2026
    • चतरा में “हेलमेट नहीं तो तेल नहीं” अभियान शुरू, बिना हेलमेट को नहीं मिलेगा पेट्रोल November 23, 2026
    • Chatra News : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत चतरा जिले में 76 लाभुकों ने किया नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश November 23, 2026
    • हथियार व जिंदा गोली के साथ दो गिरफ्तार, छापेमारी में देशी सिक्सर और बाइक बरामद November 22, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.