Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » बैंकों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सीसीटीवी से लेकर अलार्म सिस्टम तक दुरुस्त रखने का निर्देश
    Chatra News

    बैंकों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सीसीटीवी से लेकर अलार्म सिस्टम तक दुरुस्त रखने का निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : जिले में बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर चतरा पुलि अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर सोमवार को सदर थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन की अध्यक्षता में बैंक सुरक्षा को लेकर मैराथन बैठक हुई। इसमें चतरा जिले के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में बैंक परिसर, कैश काउंटर, प्रवेश एवं निकास द्वार सहित आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान एसडीपीओ ने सभी बैंक प्रतिनिधियों और अधिकारियों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को हमेशा क्रियाशील रखने, सुरक्षा गार्ड की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा अलार्म सिस्टम समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया। इसके अलावे ग्राहकों की आवाजाही पर सतर्क निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय थाना एवं पुलिस अधिकारियों को देने का निर्देश दिया। बैठक में एसडीपीओ ने कहा कि बैंक और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी बैंक प्रबंधन निर्धारित सुरक्षा मानकों का गंभीरता से पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या परिस्थिति की जानकारी बिना देर किए पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बैंक प्रबंधन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा के प्रति सामूहिक सतर्कता से आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। बैठक में सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव भी उपस्थित थे!

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    बहुप्रतीक्षित लावालौंग-पांकी सड़क का हुआ  कार्य शुरू ,ग्रामीणों में खुशी का माहौल

    November 24, 2026

    अवैध बालू परिवहन के खिलाफ लावालौंग पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    November 24, 2026

    पांच लाख की अफीम के साथ चतरा में तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन क्लीन चतरा को मिली बड़ी सफलता

    November 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • बहुप्रतीक्षित लावालौंग-पांकी सड़क का हुआ  कार्य शुरू ,ग्रामीणों में खुशी का माहौल November 24, 2026
    • अवैध बालू परिवहन के खिलाफ लावालौंग पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त November 24, 2026
    • पांच लाख की अफीम के साथ चतरा में तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन क्लीन चतरा को मिली बड़ी सफलता November 24, 2026
    • झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत चतरा सदर एवं सिमरिया में आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर November 24, 2026
    • एकलव्य आवासीय विद्यालय में सातवीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नाक से खून निकलने के बाद तोड़ा दम November 24, 2026
    • बैंकों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सीसीटीवी से लेकर अलार्म सिस्टम तक दुरुस्त रखने का निर्देश November 23, 2026
    • चतरा में “हेलमेट नहीं तो तेल नहीं” अभियान शुरू, बिना हेलमेट को नहीं मिलेगा पेट्रोल November 23, 2026
    • Chatra News : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत चतरा जिले में 76 लाभुकों ने किया नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश November 23, 2026
    • हथियार व जिंदा गोली के साथ दो गिरफ्तार, छापेमारी में देशी सिक्सर और बाइक बरामद November 22, 2026
    • बकचुंबा पंचायत में पीएम आवास और अबुआ आवास के लाभुकों ने किया गृह प्रवेश, नए घर में पहुंचते ही खिले चेहरे November 21, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.