Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न।सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, दवा की उपलब्धता करें सुनिश्चित :- उपायुक्त, अबु इमरान
    Chatra News

    जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न।सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, दवा की उपलब्धता करें सुनिश्चित :- उपायुक्त, अबु इमरान

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त, अबु इमरान की अध्यक्षता मे जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से कोविड टीकाकरण, कोविड जांच, गर्भवती महिला का एएनसी जाचं, संस्थागत प्रसव, सिजेरियन, आयरन, कैल्श्यिम, फोलिक एसिड, कुपोषण उपचार केन्द्र, एसएनसीयू, नियमित टीकाकरण, कुष्ठ रोग, टीवी रोग, मलेरिया, एनसीडी, फाईलेरिया दवा की उपलब्धता, स्वास्थ्य संस्थान की आधारभुत संरचना, मानव संसाधन की उपलब्धता आदि के संदर्भ में समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बैठक में जिले में वर्तमान में मिल रहे कोविड मरीज एवं स्वस्थ हो रहे कोविड के मरीज कि जानकारी लिया। साथ ही 12-14 वर्ष आयु ग्रुप, 15-17 वर्ष आयु ग्रुप, 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं को लग रहे प्रथम एवं द्वितीय टीकाकरण कि जानकारी लेते हुए सभी विद्यालयों में जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर रोस्टर बनाकर अभियान मोड में टीकाकरण का शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया। वहीं उपायुक्त ने फ्रंटलाईन वर्कर, हेल्थ वर्कर को लगाये गए बुस्टर डोज की भी जानकारी ली गई। साथ ही कहा कि फ्रंटलाईन वर्कर, हेल्थ वर्कर समेत अन्य कर्मचारियों को बुस्टर डोज लगाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि आरटीपीसीआर, ट्रुनेट, रेट टेस्ट आदि के द्वारा कोविड जांच किया जाय। एक माह के अंदर आरटीपीसीआर उपकरण को क्रियाशील बनाने हेतु निर्देशित किया गया जिससे कोविड जांच तीव्रता से हो सके। साथ ही कोविड में कार्य करने वाले कर्मियों का लंबित भुगतान अविलंब करने के साथ-साथ कोविड टीकाकरण शतप्रतिशत पूर्ण कराने का निदेश दिया। जिले में सर्वे कराकर सभी कम वजन वाले शिशु का उपचार सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पेयजल की सुविधा, शौचालय की उपलब्धता को दुरूस्त करने को लेकर निर्देशित किया गया।स्वास्थ्य विभाग चतरा द्वारा कुपोषित बच्चे के इलाज हेतु वर्तमान में जिले में चार कुपोषण उपचार केन्द्र (एमटीसी) यथा हंटरगंज, सिमरिया, टंडवा एवं चतरा में संचालित है जिसमें कुल 45 बेड की छमता हैं। इसके अलावे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, इटखोरी में कुपोषण उपचार केन्द्र अविलंब खोलने का निदेश सिविल सर्जन को दिया। उप विकास आयुक्त, चतरा को एसएनए द्वारा राशि का हस्तांतरण समस्या एवं एनएचएम के वित्तीय प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए अद्योहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने का निदेश दिया।सिविल सर्जन, चतरा को निदेश दिया गया कि अपने स्तर से सीसीएल परियोजना को पत्र प्रेषित कर टंडवा क्षेत्र के टी.बी. से ग्रसित व्यक्तियों की सूची प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई किया जाय। मलेरिया से बचाव हेतु मच्छरदानी बिरहोर टोला एवं वंचित समुह के लोगों में अविलंब वितरण कराने का निदेश दिया। सभी दवाइयों की उपलब्धता शतप्रतिशत उपलब्ध रहें इसके लिए सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि दैनिक प्रयोग में प्रयुक्त आनेवाली सभी प्रकार की दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें ताकि जनहित में वितरण हो सके। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, उत्कर्ष गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा, मुमताज अंसारी, सिविल सर्जन, डॉ. श्याम नंदन सिंह, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम

    June 21, 2026

    Chatra News : 60 लाख रु मूल्य के 277 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद

    June 20, 2026

    Chatra News : फौजी के घर लाखों की चोरी, चंद घंटों में ही बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना !

    June 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम June 21, 2026
    • Chatra News : 60 लाख रु मूल्य के 277 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद June 20, 2026
    • Chatra News : फौजी के घर लाखों की चोरी, चंद घंटों में ही बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना ! June 20, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में राजद को बड़ा झटका, प्रखण्ड महासचिव राजेश कुमार दास भाजपा में शामिल June 20, 2026
    • Chatra News : मदगड़ा पंचायत सचिवालय में चतुर्थ वर्षगांठ समारोह आयोजित, मैट्रिक एवं इंटर टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित June 20, 2026
    • Chatra News : नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश, खेलो इंडिया सेंटर एवं आवासीय फुटबॉल केंद्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक भाग June 20, 2026
    • Chatra News : नक्सली संगठन एमसीसी के नाम पर अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार, तीन निरुद्ध June 20, 2026
    • Chatra News : एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र में बालू का अवैध उठाव जारी,प्रशासन मौन June 20, 2026
    • Chatra News : झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा,सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी अनुपालन पर दिया जोर June 19, 2026
    • Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में बिरसा कृषि रथ भ्रमण । किसानों को दी गई योजनाओं जानकारी June 19, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.