Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिला समाज कल्याण, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक सम्पन्न
    Chatra News

    जिला समाज कल्याण, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक सम्पन्न

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक की गई। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत् लाभुकों को चिन्हित कर विवाह निबंधन प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने को लेकर निदेशित किया। साथ ही उन्होने कहा कि कोई भी लाभुक विवाह निबंधन प्रमाण पत्र के अभाव में इस योजना से वंचित नहीं हो।

    बैठक में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत् कम आवेदन सृजित करने पर नराजगी जताते हुए महिला प्रवेक्षिका को निदेशित किया गया कि यथाशीघ्र सभी योग्य लाभुकों को चिन्हित कर आवेदन सृजन करना सुनिश्चित करें।प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत् प्रथम किस्त, द्वितीय किस्त, तृतीय किस्त एवं correction queue में वांछित सुधार करना सुनिश्चित करें तथा इस योजना के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाईयों से लिखित रुप में सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। आगामी 30 नवम्बर, 2022 तक पोषण ट्रेकर एप पर शत प्रतिशत लाभुकों का इण्ट्री पूर्ण करना सुनिश्चित करें, समर अभियान अन्तर्गत वांछित सूधार एक सप्ताह के अन्दर न होने पर संबंधित सेविकाओं की चयनमुक्ति की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, डी0पी0एम0, जे0एस0एल0पी0एस0 एवं सिविल सर्जन आपसी समन्वय स्थापित कर समर अभियान में वांछित सुधार कराना सुनिश्चित करें।तेजस्विनी परियोजना अन्तर्गत सभी कलस्टर समन्वयक एवं  युवा उत्प्रेरक का कैरियर काउंसिलिंग कराने हेतु निदेशित किया गया।बाल संरक्षण

    बाल संरक्षण योजना अंतर्गत फोस्टर फैमिली के रूप में परिवार को आगे आकर अनाथ बच्चों का पालन पोषण करने तथा दत्तक-ग्रहण प्रक्रिया के माध्यम से हर बच्चा को परिवार से जोड़ने हेतु जागरूकता कार्यक्रम करने तथा ग्राम बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष जो वार्ड सदस्य होते है का प्रशिक्षण कार्यक्रम करने को लेकर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के द्वारा उपायुक्त महोदय को जानकारी दी गई। साथ ही जिला में बाल गृह संचालन हेतु प्राप्त आवेदन की जानकारी दी गई। जिसे लेकर उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया । उक्त बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनी कुमारी, सिविल सर्जन श्याम नन्दन सिंह, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अरुण प्रशाद समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : प्रतापपुर थाना अंतर्गत गारा में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन

    June 25, 2026

    SIR को लेकर झामुमो का बड़ा अभियान, 28 जून को चतरा में बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम,पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे होंगे मुख्य अतिथि

    June 25, 2026

    Chatra News : लावालौंग में बीडीओ सह सीओ  के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    June 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : प्रतापपुर थाना अंतर्गत गारा में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन June 25, 2026
    • SIR को लेकर झामुमो का बड़ा अभियान, 28 जून को चतरा में बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम,पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे होंगे मुख्य अतिथि June 25, 2026
    • Ranchi News : निषिध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का गुरूवार को हुआ समापन, शौर्य सभागार ,डोरंडा में हुआ भव्य कार्यक्रम June 25, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में बीडीओ सह सीओ  के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम June 25, 2026
    • Breaking News : मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च,शांतिपूर्ण मोहर्रम की गारंटी: एसपी ने दिलाया भरोसा June 25, 2026
    • Crime News : राजपुर में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: फर्जी वोटर-आधार कार्ड, पासबुक और कई मोबाइल सहित एक गिरफ्तार June 25, 2026
    • Chatra News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला; परिजनों ने कई लोगों पर हत्या का लगाया आरोप June 24, 2026
    • Chatra News : साप्ताहिक हाट से लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल, स्वास्थ्य कर्मी भी आई चपेटे में June 23, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बलिदान दिवस June 23, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित June 23, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.