Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में नगर परिषद, चतरा की विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न शहर में नागरिक सुविधा बढ़ायें
    Chatra News

    उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में नगर परिषद, चतरा की विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न शहर में नागरिक सुविधा बढ़ायें

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     चतरा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में नगर परिषद, चतरा के विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति, राजस्व, सैरात बंदोबस्ती, दिन दयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।

    भूमि विवाद का निबटारा कर विकास को गति दें

    उपायुक्त श्री अबु इमरान ने चतरा नगर निकाय क्षेत्र में संचालित योजनाओं की समीक्षा संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ की। समीक्षा के क्रम में उन्होने विभाग द्वारा पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रस्तुत प्रतिवेदन को क्रमवार अवलोकन किया। उपायुक्त ने निदेश दिया कि निर्माण कार्य में आ रहे भूमि विवाद को दूर कर कार्य को गति दे। 

    नागरिक सुविधा बढ़ाएं

    उपायुक्त श्री इमरान ने शहरी क्षेत्रों के साफ-सफाई नियमित रूप से कराने का भी उन्होने निदेश दिया। उन्होने शहरी क्षेत्रों में लाईट लगाने के लिए प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने का भी निदेश दिया ताकि रात में लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। साथ ही उन्होने ज्यादा से ज्यादा नागरिक सुविधा बढ़ाने का भी निदेश दिया। उन्होने कहा कि होल्डिंग की वसूली में बढ़ोतरी के साथ आम लोगों के लिए सुविधा बढ़ाने की भी आवश्यकता है।साथ ही जलकर कलेक्शन में भी वृद्धि लाने को कहा।

    अतिक्रमण मुक्त कराएं, लेकिन कोई बेघर न हो

    प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की धीमी गति पर उन्होने इसमें तेजी लाने का निदेश दिया। साथ ही कहा कि नगर क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त हो लेकिन ध्यान रहे कोई गरीब बेघर भी न हो जाये। उनके लिए स्थायी आवास की भी ब्यवस्था हो। शहर में प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल की सुविधा पहुंचे इसके लिए भी उन्होने इस क्षेत्र में कार्य करने को कहा।उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए स्थायी हल निकालें ताकि नगरवासियों को नियमित रूप से शुद्ध पानी मिल सके। इसके अलावे उपायुक्त ने मुख्यमंत्री श्रमिक योजना, जलापूर्ति एवं साफ सफाइ, 15वें वित्त आयोग मद सैरात बंदोबस्ती स्वच्छ भारत मिशन शहरी इत्यादि की विस्तृत समीक्षा कर कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता, निदेशक डीआरडीए श्री अरुण एक्का, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, अभय कुमार झा, सिटी मैनेजर, रोहित डेविड गुड़िया, रंजित सिंह, नगर मिशन प्रबंधक, पिंकी सिन्हा, सहायक अभियंता, आनंद पाण्डे, कनीय अभियंता समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में लावालौंग व कल्याणपुर की टीमों का रहा दबदबा

    July 8, 2026

    Chatra News : हंटरगंज में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़,युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

    July 7, 2026

    Chatra News : लावालौंग के पारामातु गांव से राजस्थान काम करने गए युवक की संदिग्ध मौत। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप। विरोध में लावालौंग में सड़क जाम।

    July 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में लावालौंग व कल्याणपुर की टीमों का रहा दबदबा July 8, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़,युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप July 7, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के पारामातु गांव से राजस्थान काम करने गए युवक की संदिग्ध मौत। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप। विरोध में लावालौंग में सड़क जाम। July 7, 2026
    • Chatra News : लिंगानुपात में सुधार एवं भ्रूण लिंग जांच पर रोक को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त ने अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, उपायुक्त ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ बिहार में 2.0 में रक्तमित्र विवेक केशरी हुए सम्मानित July 6, 2026
    • कान्हाचट्टी के अरुगड़ा गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को मिला कांग्रेस नेताओं का सहयोग, चंदा देकर दिया समर्थन July 5, 2026
    • Chatra News : सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का लिया संकल्प, राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस July 5, 2026
    • शौच के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, देल्हो गांव में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम July 5, 2026
    • Chatra News : हेडुम पंचायत के कोची में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बीस सूत्री अध्यक्ष छठू सिंह भोक्ता ने फीता काटकर किया शुभारंभ July 5, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.