Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » भद्रकाली महाविद्यालय में उर्दू विभाग द्वारा उर्दू दिवस के रजत जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया
    Chatra News

    भद्रकाली महाविद्यालय में उर्दू विभाग द्वारा उर्दू दिवस के रजत जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     इटखोरी : गुरुवार को भद्रकाली महाविद्यालय में उर्दू विभाग द्वारा उर्दू दिवस के रजत जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिस का शिर्षक था उर्दू एक परिचय इस की आवश्यकता एवं महत्त्व “इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भद्रकाली महाविद्यालय के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष श्री श्याम सुन्दर ने की। उन्होंने उर्दू की आवश्यकता एवं महत्त्व पर प्रकाश डाला। उर्दू विभागाध्यक्ष डॉक्टर मंसूर आलम फखरी ने उर्दू दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ०अल्लामा मुहम्मद इकबाल ने अपनी रचनाओं द्वारा उर्दू अदब में एक ऐसी क्रांति पैदा की और ऐसी जान डाल दी जिसे अदबी दुनिया इंकार नहीं कर सकती है।इस कार्यक्रम का मंच संचालन उर्दू विभाग के प्रो० मो० असलम ने किया और उन्होंने कहा, उर्दू हमें शिष्टाचार सिखाती है और मृदुभाषी बनाती है जिससे एक अच्छे व्यक्तित्व एवं चरित्र का निर्माण होता है जो घर से लेकर समाज तक के लिए कल्याणकारी होता है!धन्यवाद ज्ञापन भुगोल विभाग के प्रो० संदीप सर के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में कॉमर्स विभाग के प्रो० सविंदर मिश्री, प्रो० शाहिद अली, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष एवं बर्सर प्रो० ललित मोहन चौधरी, प्रो संदीप कुमार, प्रो० मोइनुद्दीन अंसारी, प्रो० ललित कुमार सिंह, हिन्दी विभाग के प्रो० अखिलेश पांडेय, डॉ० ईवा सिन्हा, विज्ञान संकाय की प्रो० लीलू रानी, प्रो० मधुबाला एवं अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। उर्दू विभाग के सभी सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने अपना-अपना निबंध प्रस्तुत किया। इस में अन्य विभाग के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। इस प्रकार कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

     संवादाता संतोष कुमार दास 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ का शुभारंभ, सांसद व उपायुक्त ने की सहभागिता

    May 1, 2026

    Chatra News : तेज रफ्तार का कहर: सिमरिया में सड़क हादसे में महिला की मौत, मुआवजे को लेकर जाम

    April 30, 2026

    Chatra News : आंधी-तूफान में कच्चा मकान धराशायी, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

    April 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ का शुभारंभ, सांसद व उपायुक्त ने की सहभागिता May 1, 2026
    • Chatra News : तेज रफ्तार का कहर: सिमरिया में सड़क हादसे में महिला की मौत, मुआवजे को लेकर जाम April 30, 2026
    • Chatra News : आंधी-तूफान में कच्चा मकान धराशायी, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार April 30, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त रवि आनंद की सक्रिय पहल से “पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा” बना जन-हित का प्रभावी अभियान, जमीनी स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित April 30, 2026
    • जनगणना-2027 को लेकर उपायुक्त ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, डिजिटल माध्यम से होगा सर्वेक्षण April 30, 2026
    • Chatra News : कदाचारमुक्त NEET (UG) परीक्षा-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक April 29, 2026
    • Chatra News : 1 किलो 500 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेल April 29, 2026
    • Chatra News : हजारीबाग घटना के विरोध की आग चतरा पहुँची, पत्रकारों में आक्रोश ! सार्वजनिक तौर पर पत्रकारों से माफी मांगे स्वास्थ्य मंत्री , चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी ! April 29, 2026
    • Chatra News : 1 किलो 319 ग्राम अफीम और स्विप्ट कार के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार,जेल April 28, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में सदियों बाद भी सड़क,बिजली और मोबाइल नेटवर्क से वंचित पांच गांव,ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार April 28, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.